उमस ने किया बेहाल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 24 Jun 2019 18:11:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उमस ने किया बेहाल, बन रहे बारिश के आसार http://www.shauryatimes.com/news/46492 Mon, 24 Jun 2019 18:11:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46492 लखनऊ। राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को एक बार फिर लोगों को भयंकर उमस का सामना करना पड़ा। हल्की बारिश और बदली छाने की वजह से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को जहां मौसम खुशगवार रहा वहीं सोमवार को धूप-छांव के बीच उमस ने अपना असर दिखाया और लोग पसीने से तरबतर दिखे। हालांकि मौसम में हुये बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले अड़तालीस घंटों में तापमान सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी आने की सम्भावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी सबसे गरम स्थान रहा। वहीं 23.0 डिग्री सेल्सियस के साथ फतेहगढ़ में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अगले चौबीस घण्टों के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। एनसीआर में अगले चौबीस घंटों में बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी चलने तथा बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है।

]]>