एक महिला ने भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मोहम्मद सगीर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 02 Feb 2019 09:54:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 एक महिला ने भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मोहम्मद सगीर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है http://www.shauryatimes.com/news/30326 Sat, 02 Feb 2019 09:54:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30326  एक महिला ने भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मोहम्मद सगीर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एमपी नगर थाने में दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि सगीर ने 2016 में इस बात का झांसा देकर दुष्कर्म किया था कि वह झुग्गी में उसका पक्का मकान बनवा देंगे, इसके बाद एक बार और उसने गलत काम किया। महिला का कहना है कि कल सगीर का एक साथी उसे बुलाने आया था, जब उसने वहां जाने से मना कर दिया तो महिला की झोपड़ी गिरा दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

उधर इस मामले में मोहम्मद सगीर का कहना है कि तीन दिन पहले महिला और उसका पति मेरे पास आए थे। उनका कहना था कि वे अर्जुन नगर की झुग्गी में मकान बना रहे है, जिस पर मैंने उन्हें बोला था कि इसके लिए पहले अनुमति ले लें, कहीं भी अतिक्रमण ना करें। मेरे यह कहने के बाद भी उन्होंने अपना मकान बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर उनका मकान तोड़ दिया था। इस पर उन्हें लगा कि मेरे द्वारा मकान गिराया गया, जिसके बाद महिला ने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिए।

]]>