एस्कॉर्ट वाहन पलटी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 07 Jul 2018 05:55:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, एस्कॉर्ट वाहन पलटी, दो जख्मी http://www.shauryatimes.com/news/5257 Sat, 07 Jul 2018 05:55:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5257 केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री जयंत सिन्हा शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हजारीबाग के चरही घाटी में बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी सुरक्षा में चल रहे पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी ट्रेलर से टकराते हुए पलटी हो गयी। एस्कॉर्ट वाहन के पलटी होने से उस पर सवार एक पुलिसकर्मी की अंगुली कट गई है, जबकि एक एएसआई के हाथ में गंभीर चोट लगी है।बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, एस्कॉर्ट वाहन पलटी, दो जख्मी

वाहन के टकराने के बाद ट्रेलर भी पलट गई, जिससे थोड़ी देर के लिए उच्चपथ पर आवागमन बाधित हो गया। घटना होते ही केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा अपने वाहन से निकले और घायल पुलिसकर्मी को दूसरे वाहन से अस्पताल भेजा। इसके बाद वे अपनी कार से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

घटना के समय जमशेदपुर के भाजपा नेता सतवीर सिंह सूमो भी सिख समुदाय के लोगों के साथ जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने कार को दुर्घटना होते देखा सभी लोग अपने वाहन से उतर कर घायल जवान को बाहर निकालने में मदद की।

इस दौरान घटनास्थल पर सतवीर सिंह सूमो, इंद्रजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरूचरण सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह राजू, दमनप्रीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि मौजूद थे।

]]>