कंपनी ने किया कंफर्म – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 04 Jan 2021 08:21:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 108MP वाला Samsung का ये धांसू फोन इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, यहां देखें लाइव इवेंट http://www.shauryatimes.com/news/97282 Mon, 04 Jan 2021 08:21:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=97282 Samsung Galaxy S21 सीरीज को 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की तरफ से इसका ऑफिशियली ऐलान कर दिया गया है। Samsung ने नए Galaxy Unpacked इवेंट का इनवाइट Welcome to the EveryDay Epic टैगलाइन के साथ भेजा गया है। Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन का वर्चुअल इवेंट 14 जनवरी की सुबह 10 बजे होगा। अगर भारतीय समय के मुताबिक बात करें, तो यह इवेंट 14 जनवरी की रात 8.30 बजे होगा। इस लाइव इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल साइट और Youtube चैनल पर देखा जा सकेगा। Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

संभावित कीमत 

  • Samsung Galaxy S21 (128GB वेरिएंट) – EUR 849 (करीब 76,400 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21 (256GB वेरिएंट) – EUR 899 (करीब 80,900 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21+ (128GB वेरिएंट) – EUR 1,049 (करीब 94,400 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21+ (256GB वेरिएंट) – EUR 50 (करीब 98,900 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21 Ultra (128GB वेरिएंट) – EUR 1,349 (करीब 1,21,400 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21 Ultra  (256GB वेरिएंट) – EUR 1,399 (करीब 1,25,900 रुपये)
  • Samsung Galaxy S21 Ultra (512GB वेरिएंट) – EUR 1,529 (करीब 1,37,600 रुपये)

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy S21 Ultra आने वाली Galaxy S सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इस फोन में 108MP का मेन कैमरा सेंसर होगा। इसके अलवा इसमें 10MP रेजोल्यूशन, 1.22mm पिक्सल एजेस लेंथ, OIS और 1/3.24 इंच सेंसर साइज़ के साथ दो ज़ूम लेंस मौजूद होंगे। एक ज़ूम लेंस में 35 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू और दूसरे में 10 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू मिलेगा। इसमें 12GB रैम और 5000mAh की बैटरी है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित हो सकता है। इसमें दो नैनो सिम का स्लॉट होगा। इसकी डिस्प्ले 6.8 इंच का होगा। यह फोन Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। Samsung One UI 3.1 पर काम करेगा। इसमें डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.8 इंच (1,440×3,200 पिक्सल) डायनमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी O डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 515 ppi पिक्सल डेंसिटी दी जाएगी। Samsung Galaxy S21 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7 प्रोटेक्शन मिलेगा। Samsung Galaxy S21 अल्ट्रा का यूरोपियन मॉडल Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है, वहीं यूएस मॉडल में Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

]]>
6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Realme X2 Pro जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म http://www.shauryatimes.com/news/70753 Mon, 23 Dec 2019 09:11:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70753 भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुछ ही दिन पहले Realme का एक नया हैंडसेट लॉन्च किया गया था। इस फोन का नाम Realme X2 Pro है। यह कंपनी का पहला टॉप-एंड स्मार्टफोन है। यह 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर समेत कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। लॉन्च के समय यह फोन 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ उतारा गया था। अब खबर है की इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस बात की आधिकारिक घोषणा Realme के CEO माधव सेठ ने अपने ऑफशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है।

Realme X2 Pro का 6 जीबी रैम वेरिएंट होगा लॉन्च: माधव सेठ ने ट्वीट कर कहा है कि Realme हमेशा से ही डिजाइन के मामले में अच्छा रहा है। अब जल्द ही कंपनी मास्टर सप्राइज लाने की तैयारी में है। Realme X2 Pro का कॉनक्रीट और रेड ब्रिक मास्टर एडिशन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस फोन का एक नया वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

Realme X2 Pro की कीमत: Realme X2 Pro का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 33,999 रुपये है। ऐसे में फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके लिए कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Realme X2 Pro के फीचर्स: फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसमें ड्यू-ड्रॉप फुलस्क्रीन और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 दिया गया है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

]]>