कलराज मिश्र – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 30 Aug 2019 18:10:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 देवरिया के लोगों से मिला प्यार और सम्मान कभी भूल नहीं सकते : कलराज मिश्र http://www.shauryatimes.com/news/54130 Fri, 30 Aug 2019 18:04:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=54130
हिमाचल का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार देवरिया आये महामहिम के उद्गार

-अरुण कुमार राव

देवरिया : इस जनपद ने हमें देवभूमि हिमाचल प्रदेश तक पहुंचाया है। देवरिया ने जो हमे प्यार दिया है, उसे हम कभी नहीं भूल सकते। यहां के लोगों से मिला प्यार और सम्मान हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा और जब कभी भी आवश्यकता होगी, तो यहां के लोगों के लिये हमेशा उपलब्ध रहेगें। उक्त उद्गार शुक्रवार को टाउनहाल आडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने व्यक्त कियें। उन्होंने कहा कि यहां के सभी लोगों, संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों का जो स्नेह व सहयोग मिला, वह अद्वितीय है। उन्होने कहा कि सकारात्मकता के साथ यदि चला जाये तो कभी कष्ट नही होगा और न ही कोई तनाव होगा। हम इसी का परिपालन पर विश्वास करते है। जनपद में तमाम प्रतिभा सम्पन्न लोग है, जिसका सहयोग समय-समय पर मिलता रहता है। उन्होंने इस अवसर पर 14 कार्य परियोजनाओं लगभग एक करोड की लागत लोकापर्ण विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया।

आयोजित इस समारोह में जनपद के विभिन्न सामाजिक, व्यापारी, चिकित्सा, अधिवक्ताओं, आदि के संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा महामहिम श्री मिश्र का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्र द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया।   सांसद देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र नाथ कुशवाहा, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नीरज शाही, विधायकगण क्रमशः सदर विधायक जनमेजय सिंह, काली प्रसाद, सुरेश तिवारी, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, विजय बहादुर दुबे, कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, सीडीओ शिवशरनप्पा जीएन, डॉ०संजीव शुक्ल, कृषि मंत्री मा० सूर्य प्रताप शाही के प्रतिनिधि पथरदेवा ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही, जिलाध्यक्ष डॉ०अन्तर्यामी सिंह, जिलाध्यक्ष कुशीनगर जय प्रकाश शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, विजय कुमार दुबे, महेन्द्र यादव, शशि मिश्र, एस.डी.एम. दिनेश मिश्र, आदि द्वारा उन्हे पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त अतिथियों द्वारा स्वागत भाषण व श्री कलराज मिश्र द्वारा मिले स्नेह व संस्मरणों को सुनाया गया।

महामहिम को प्रदेश कार्य समिति सदस्य निशिरंजन तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 अन्तर्यामी सिंह, विशम्भर मिश्रा, नथुनी सिंह कुशवाहा, अजय शाही, ब्रह्मा यादव, श्रवण सिंह, अजय उपाध्याय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय राय, अजय प्रताप सिंह, पिंटू, रजनीश उपाध्याय, कृष्णा नाथ राय, बलराम उपाध्याय, अजय कुमार दुबे, रामाशीष प्रसाद मौर्य, धनुषधारी मणि, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, नित्यानन्द पांडेय, संजय राव, रमेश वर्मा, दुर्गेश नाथ तिवारी, विन्देश पांडेय, अंगद तिवारी, विजय प्रताप मणि, दीपक मिश्रा शशांक, गिरजेश मणि, प्रेम अग्रवाल, भारती शर्मा, अनामिका वर्मा, मधुसूदन मिश्र, संजय सिंह,  मधुसूदन मणि, सत्याप्रकाश मणि, संजय राव,  बार एसोसिएशन से बृज बांके तिवारी, सुशील मिश्र, सिंघासन गिरी, ऋषिराज मिश्र, संस्कार भारती’ से अरुण कुमार, राजेन्द्र जायसवाल, चिकिसा प्रकोष्ठ’ से डॉक्टर जे. एन. पांडेय जी, डॉ०डी के. पांडेय आदि द्वारा श्री मिश्र का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। इसके पूर्व समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र को माल्यार्पित करने व दीप प्रज्जवलन के साथ मुख्य अतिथि श्री मिश्र द्वारा किया गया।  कार्यक्रम हेतु मंच संचालन डॉ०अभय द्विवेदी, व मंच व्यवस्था संयोजन सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। अंत में समारोह की अध्यक्षता कर रही नपा अध्यक्ष अल्का सिंह ने सभी आगन्तुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार जताया।

]]>
कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली http://www.shauryatimes.com/news/49612 Mon, 22 Jul 2019 12:28:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49612 हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में शपथ ली. इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने कलराज मिश्र का जोरदार स्वागत किया. कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है. कलराज मिश्र से पहले आचार्य देवव्रत यह पद संभाल रहे थे.

]]>