किया हनुमानगढ़ी में दर्शन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 08 Feb 2020 11:48:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद जमानत के बाद पहुंचे अयोध्या, किया हनुमानगढ़ी में दर्शन http://www.shauryatimes.com/news/77465 Sat, 08 Feb 2020 11:48:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=77465 शाहजहांपुर में अपने ही लॉ कॉलेज की छात्रा के यौन शोषण के आरोप में करीब पांच महीने तक जेल में बंद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद ने आज चुपचाप अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पर उन्होंने हनुमंतलला का दर्शन किया और वापस लौट गए।

स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंचना था, लेकिन अपनी इस यात्रा को गोपनीय रखते हुए वह देर रात पहुंचे और बाइपास पर एक होटल में ठहरे। शनिवार सुबह हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। चिन्मयानंद जमानत पर रिहा हुए हैं। उनके यहां आने की जानकारी भी कम ही लोगों को थी, जो उनके बेहद करीबी थे वही उनकी यात्रा से वाकिफ थे।

हनुमानगढ़ी का दर्शन कर चिन्मयानंद चुपचाप अयोध्या से लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान चिन्मयानंद मीडिया को देखते जल्दी से अपने वाहन में बैठ गए और बिना कुछ बोले चुपचाप चले गए।

स्वामी चिन्मयानंद बीते पांच महीने से शाहजहांपुर जेल में बंद थे। उनको इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीती चार फरवरी जेल से रिहा किया गया था। जमानत पर जेल से रिहाई के बाद उसके आश्रम पर पूजा के बाद प्रसाद रूप में सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया। इतना ही नहीं राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने उसकी अगवानी करते हुए सलामी भी दी थी। वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुमुक्षु आश्रम पहुंचे थे।

हाई कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद मुमुक्षु आश्रम में पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद के रूप में स्वामी चिन्मयानंद के समर्थकों को भोजन भी कराया गया। बुधवार को जेल से रिहाई के बाद चिन्मयानंद ने गुरुवार दोनों कॉलेजों का भ्रमण भी किया। कॉलेज की व्यवस्था देखी और इसके बाद वह मुमुक्षु आश्रम परिसर में भी घूमे।

स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। यौन उत्पीडऩ के केस में स्वामी चिन्मयानंद की जमानत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 16 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखा था।

]]>