केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Nov 2020 05:17:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 देश में कोरोना मरीजों की संख्या 85,53,657 पहुची अब तक 1,26,611 लोगों की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय http://www.shauryatimes.com/news/89861 Mon, 09 Nov 2020 05:17:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89861 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 490 रही। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 85,53,657 है।

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज मामूली बढ़त देखने को मिली है। रविवार को 45,674 दैनिक मामले सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए। हालांकि, कोरोना से होने वाली मृतकों की संख्या में आज गिरावट देखने को मिली है।

पिछले 24 घंटे में 490 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। वहीं, रविवार को 559 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई। कोविड-19 से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 79 लाख को पार कर गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,673 है। सक्रिय मामलों में पिछले 24 घंटे में 2,992 की कमी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले कुल मरीजों की संख्या 79,17,373 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,26,611 है।

]]>
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 64,73,545 पहुची अब तक 1,00,842 मरीजो की हो चुकी मौत: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय http://www.shauryatimes.com/news/85903 Sat, 03 Oct 2020 04:43:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85903 भारत में शनिवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है।

वहीं, 54,27,707 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, इस वायरस के चलते देश में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,00,842 हो गई है।

मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं।

अगर आपको लगता है कि कोरोना की वैक्सीन आने के बाद सब कुछ एकदम से सामान्य हो जाएगा, तो शायद आपका सोचना गलत हो सकता है। प्रमुख वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चेतावनी दी है। वैक्सीन को एक ऐसे उपाय के रूप में देखा जा रहा है, जिसके आते ही महामारी समाप्त हो जाएगी, लेकिन रॉयल सोसायटी के शोधकर्ताओं ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि टीके से क्या होगा और क्या हो सकता है, इसे लेकर हमें तार्किक और व्यावहारिक होने की जरूरत है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि टीका जब भी आए, उसे लोगों तक ले जाने में कम से कम एक साल तक का समय लग सकता है। ऐसे में आवश्यकता है कि कोरोना वायरस के कारण जिन प्रतिबंधों को लागू किया गया है, उन्हें धीरे-धीरे हटाया जाए।

]]>