खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 25 Jun 2019 06:10:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 लोगों की मौत, 39 घायल http://www.shauryatimes.com/news/46535 Tue, 25 Jun 2019 06:09:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46535 झारखंड में एक बस हादसे का शिकार हो गई है। यहां गढ़वा आ रही बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 39 घायल हो गए हैं। खबरें है कि अभी भी कई यात्री बस के नीचे दबे हुए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

अंबिकापुर से सासाराम जा रही थी बस

गढ़वा अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर अनराज घाटी में करीब सौ फीट नीचे पोपुलर नामक यात्री बस खाई में गिर गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को गढ़वा स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया। बस अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही थी।

मरने वालों में से कुछ की हुई शिनाख्त

मरने वाले वालों में जिनकी अब तक शिनाख्त हुई है उसमे अंबिकापुर के प्रदीप गुप्ता( 50 वर्ष), हर्ष जायसवाल( 10 वर्ष), बेलवाटीकर की प्रतिमा देवी के नाम शामिल हैं। तीन अन्य की शिनाख्त नही हो पाई है।

उधर सदर अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सिविल सर्जन डॉ एनके रजक के नेतृत्व में मेडिकल टीम लगी हुई है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। फिलहाल, स्थानीय लोग और पुलिस हादसे में घायल लोगों की मदद कर रही है और उन्हें बस से बाहर निकाल रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 40 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा कुल्लू से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित बंजार के पास हुआ था। दरअसल, बस में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे। बस की छत पर भी यात्री बैठे हुए थे।

]]>