गणतंत्र दिवस पर दिखाना है अपनी आँखों को खूबसूरत तो अपनाए यह तरीका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 26 Jan 2020 09:31:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 गणतंत्र दिवस पर दिखाना है अपनी आँखों को खूबसूरत तो अपनाए यह तरीका http://www.shauryatimes.com/news/75836 Sun, 26 Jan 2020 09:31:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75836 आप सभी जानते ही होंगे कि भारत का सबसे बड़ा दिन गणतंत्र दिवस माना जाता है और इस दिन सभी धूम मचाने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में इस दिन लड़कियों को मेकअप ऐसा करना होता है कि वह तिरंगे के रंगों में रंगी नजर आए। अब आज हम लेकर आए हैं कुछ टिप्स जिससे आप अपनी आँखों को सजा सकती हैं। आइए जानते हैं। 

* मेकअप में आप अपनी आंखों को तिरंगे रंग में डालने के लिए केसर, हरा और सफेद रंग के आइशैडो और काजल ले सकती हैं। आप इन तीनों रंगों को मिलाकर आंखों की पलकों पर तिरंगा रंग दे सकती हैं और इसके लिए आप आइलाइनर से आँखों पर तीन लाइनें खींच लें और उसके बाद इसे तीन रंगों से भर लें। ऐसे आपकी आँखे खूबसूरत लग सकती है।

* अगर आपको एक ही आंख में तीन रंग करना मुश्किल लग रहा हो, तो एक आंख में केसर वहीं दूसरी में हरे रंग का आइशैडो लगा लें। अब इसके बाद सफेद रंग की बिंदी लगा लें। इससे आपका लुक काफी आकर्षक लगेगा।

* अगर आपको सिम्पल लुक चाहिए तो पलकों पर तीनों रंगों को लगाएं और इन्हें ब्लेन्ड कर दें। अब इसके ऊपर काले रंग का आइलाइनर लगाएं और विंग लुक दे दे। अगर आपको ज़्यादा ग्लैमरस आंखें पसंद हैं तो ब्लैक आइलाइनर की जगह ब्लू रंग लगा सकती हैं।

* अगर आपको आइशैडो नहीं पसंद तो आप तीन रंग का आइलाइनर भी लगा सकती हैं क्योंकि इसमें समय नहीं लगता और दिखने में भी आकर्षक दिखता है।

* आज के समय में हाइलाइटर काफी ट्रेंड में है। आप आंखों के अलावा अपने गालों पर भी तिरंगे रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके लिए ऑरेंज, हरे और सफेद हाइलाइटर को मिक्स कर आप अपने गालों पर लगा सकती हैं।

]]>