चांदी के दाम भी हर कम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 09 Apr 2021 10:55:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम भी हर कम, जानिए आज के भाव http://www.shauryatimes.com/news/107963 Fri, 09 Apr 2021 10:55:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107963 सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.09 फीसद या 44 रुपये की गिरावट के साथ 46,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.34 फीसद या 231 रुपये की गिरावट के साथ 67,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.41 फीसद या 281 रुपये की गिरावट के साथ 68,237 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.34 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.20 फीसद या 3.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

]]>