Tag Archives: जगह-जगह पुष्प वर्षा

मेरठ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का जोरदार स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का आज मेरठ में जोरदार स्वागत किया गया। अमित शाह आज मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन करेंगे। मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के पहुंचने से पहले सड़क के दोनों ओर भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही नेताओं के समर्थक उनकी गाडिय़ों के काफिला पर काफी देर तक पुष्प वर्षा करते रहे। आयोजन स्थल पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह कार्यक्रम स्थल के गेस्ट हाउस में चले गए। जहां पर उनकी मुख्यमंत्री तथा दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक चल रही है। इससे पहले मेरठ के घाट चौराहे पर पहुंचे भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, जोरदार स्वागत हुआ। यहां पर सरधना विधायक संगीत सोम और दिनेश खटीक के नेतृत्व में समर्थकों ने काफी देर तक पुष्प वर्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा, राम मंदिर कभी नहीं रहा चुनावी मुद्दा यह भी पढ़ें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करेंगे। कल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस दो दिनी कार्यसमिति का उद्घाटन किया था। इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों के लिए लक्ष्य दे सकते हैं। इसके बाद अमित शाह करीब छह बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। आज ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय इनके अलावा जिलाध्यक्ष-जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की यह भी पढ़ें राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अमित शाह देंगे मंत्र भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र राममंदिर, उसी के अनुरूप होगा काम : उपमुख्यमंत्री यह भी पढ़ें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन की कार्यवाही सुबह नौ बजे से मातादीन वाल्मीकि परिसर में शुरू हुई। नौ से 10 बजे तक सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक हुई। इसके बाद 10.30 बजे से राजनीतिक प्रस्तावों का सत्र शुरू हुआ। इस सत्र के बाद 12.30 बजे से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2019 के यूपी के रोडमैप के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को मंत्र देंगे। इसके बाद होटल ब्राउरा में सांसद और विधायकों की बैठक अमित शाह लेंगे। न समझें कार्यकर्ताओं को एडजेस्ट किया मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा : राजनाथ यह भी पढ़ें कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती, पदों के वितरण पर निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि किसी को नाराज न करें। कार्यकर्ताओं को समझाएं कि जिन्हें प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग में पद दिया गया है वे यह न समझें कि उन्हें एडजेस्ट किया गया है। उन्हें भी तमाम अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। 20 हजार कार्यकर्ताओं के लिए विशेष योजना बनी है

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का आज मेरठ में जोरदार स्वागत किया गया। अमित शाह आज मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन करेंगे।  मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com