जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह को पीएम मोदी ने किया नमन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 28 Sep 2019 10:43:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह को पीएम मोदी ने किया नमन http://www.shauryatimes.com/news/58134 Sat, 28 Sep 2019 10:43:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58134 नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनके 112वें जन्मदिन के मौके पर याद करते हुए कहा कि उनके साहसिक कार्य आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगत सिंह की शहादत को याद करते हुए ट्वीट संदेश में लिखा, ‘शहीद भगत सिंह का नाम वीरता और बलिदान का पर्याय है। उनके साहसी कार्य लाखों लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। युवा पीढ़ी उन्हें अपना लोकप्रिय आइकन मानती है। मैं भारत माता के इस महान सपूत को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।’ उल्लेखनीय है कि भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को पंजाब के कल्याणपुर(अब पाकिस्तान में) में हुआ था। लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए भगत सिंह ने अपने साथियों के साथ असेंबली में बम फेंका। इसपर अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी थी।

]]>