जानें अपने राज्य का मौसम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Mar 2021 07:23:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बिहार, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी और बिजली की गरज शुरू, जानें अपने राज्य का मौसम http://www.shauryatimes.com/news/105320 Sat, 13 Mar 2021 07:23:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105320 दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। इतना ही नहीं बीते दिन गुरुग्राम के सेक्टर 82 स्थित वाटिका सिटी में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शाम करीब साढ़े पांच बचे दिल हिला देने वाली घटना हुई। बता दें कि इस बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट एमपी और वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है। वहीं ईस्ट यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में पश्चिम बंगाल में आंधी और बिजली की गरज शुरू हो गई, जो आज शाम तक जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। स्काइमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास दिखाई दे रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अब पंजाब, चंडीगढ़ राजस्थान, हरियाणा, बिहार, यूपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज गरज के साथ आंधी के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और जम्मू-कश्मीर में भी गरज के साथ तेज हवाओं को लेकर सावधान रहने क लिए कहा गया है। उधर,  पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है। मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है।

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों तक राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मौसम  में बदलावा आएगा। इन जिलों में बिजली चमकने, अचानक तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी हुई है।

 

]]>
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में गिरा पारा, जानें अपने राज्य का मौसम http://www.shauryatimes.com/news/98293 Mon, 11 Jan 2021 06:14:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98293 दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में हो रही रुक-रुक के बारिश के बाद लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में सुबह के वक्त  को कोहरे ने परेशान किया। इस घने कोहरे के चलते लोगों को काम करने में दिक्कतें आईं। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण के कुछ इलाकों में भारी बारिश कि चेतावनी दी है।

दिल्ली के इन इलाकों में गिरा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम और सफदरजंग में क्रमशः 7.8 डिग्री सेल्सियस और 7.0 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली के पालम में जीरो दृश्यता दर्ज 

वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मौसम को और सर्द कर दिया है। इसके चलते ही मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। दिल्ली के पालम में जीरो दृश्यता दर्ज की गई वहीं सफदरजंग  में आज सुबह 5:30 बजे 200 मीटर की दृश्यता की दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश की चेतावनी

उधर, मौसम विभाग (IMD) ने आज से लेकर अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। रिपोर्ट की मानें तो तापमान गिरने के साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में आज से शीतलहर का दौर शुरू होगा। इस शीतलहर से 3 दिन तक राहत नहीं मिलेगी।

यूपी के मेरठ में शीतलहर, तो बिहार में गिरेगा तापमान

वहीं यूपी के मेरठ में आज सुबह की शुरुआत कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। यहां पर शीतलहर से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि रविवार को दिन में धूप भी निकली थी लेकिन शीत लहर के आगे धूप फीकी ही साबित हुई।

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोहरे से सुबह की शुरुआत

उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। यहां पर अगले तीन-चार दिनों तक तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। इसके बाद तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने यहा जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि 13 जनवरी तक के लिए जारी किए मौसम पूर्वानुमान मे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में अनुसार उत्तर बिहार में अगले तीन- चार दिनों तक तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की सम्भावना है। उसके बाद तापमान में भारी गिरावट आ सकती है।

 

]]>