जानें इसका तरीका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 24 Nov 2020 09:41:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कैसे चेक करें अपना LIC पॉलिसी स्टेटस ऑनलाइन, जानें इसका तरीका http://www.shauryatimes.com/news/91380 Tue, 24 Nov 2020 09:41:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91380 समय- समय पर अपने LIC पॉलिसी का स्टेटस चेक करना चाहिए। एलआईसी बीमाधारक ऑनलाइन माध्यम से बड़ी आसानी से अपनी पॉलिसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम बीमाधारकों को अपनी वेबसाइट के माध्यम से पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देता है। एक्सपर्ट की मानें तो यह पॉलिसी खरीदने के बराबर ही जरूरी काम है। साथ ही एलआईसी अपने बीमाधारकों को मोबाइल सेवा भी उपलब्ध कराता है, जिसके माध्यम से वे अपनी पॉलिसी या पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

कई दफा ऐसा होता है कि बीमाधारक अपने प्रीमियम के भुगतान से चूक जाते हैं। इसलिए पॉलिसी को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। पॉलिसी स्टेटस को ऑनलाइन चेक करने के लिए फर्स्ट टाइम यूजर्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद एक कंफर्मेशन मेल रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजा जाता है। जानिए एलआईसी की वेबसाइट पर रजिस्टर करने का तरीका।

स्टेप 1. सबसे पहले यूजर एलआईसी की वेबसाइट ‘licindia.in’ पर जाएं और ‘न्यू यूजर’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2. अब आपको यूजर आईडी व पासवर्ड चुनना होगा और सभी जरूरी जानकारी देनी होगी।

स्टेप 3. ‘e-services’ पर क्लिक करें। क्रिएट की गई लॉग-इन आईडी से लॉग-इन करें और दिए गए फॉर्म को भरकर ई-सर्विसेज के लिए पॉलिसी को रजिस्टर करें।

स्टेप 4. अब इस फॉर्म को प्रिंट करें और साइन करके फॉर्म की फोटो अपलोड करनी करें।

स्टेप 5. पैन कार्ड या आधार कार्ड या पासपोर्ट की फोटो अपलोड करें।

स्टेप 6. अधिकारियों की ओर से वेरिफिकेशन हो जाने के बाद बीमा धारक को स्वीकृति के बारे में ईमेल और एसएमएस से बता दिया जाएगा।

ऐसे चेक करें अपना पॉलिसी स्टेटट

स्टेप 1. LIC की वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन सर्विसेज के अंदर ‘Customer Portal’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2. रजिस्टर्ड यूजर विकल्प का चयन करें।

स्टेप 3. यूजरनेम, जन्मतिथि, पासवर्ड डालें और  ‘Go’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको  ‘View Enrolled Policies’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. सभी नामांकित पॉलिसीज के साथ एक पेज खुलेगा। इसमें नामांकन की तिथि, प्रीमियम राशि और नीहित बोनस के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बीमाधारक पॉलिसी नंबर पर क्लिक करके यहां अपनी पॉलिसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

 

]]>
त्‍योहारी सीजन में कम बजट में इस तरह करें घर की सजावट, जानें इसका तरीका http://www.shauryatimes.com/news/61092 Thu, 17 Oct 2019 09:14:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61092 त्योहारी सीजन शुरू होते ही सबके मन में एक अलग उल्लास छा जाता है। गणेश चतुर्थी के बाद ऐसा माना जाता है कि त्योहारों का मौसम आ गया है। नवरात्री के बाद दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली आने से पहले लोग घरों की सफाई और सजावट के काम में लग जाते हैं। दिवाली के मौके पर ज्यादातर घरों पर रंगाई-पुताई का काम किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कैसे आप कम बजट में, कम खर्च में घरों की सजावट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

काम की एक लिस्ट तैयार करें

सबसे पहले एक लिस्ट तैयार करें कि आपको क्या-क्या काम करना है। इसके बाद बजट तैयार करें। कोशिश ऐसी हो कि कम बजट में सारा काम हो जाये। सजावट के समय बीच-बीच में थोड़ा ध्यान देते रहें, ताकि बाद में कुछ छूटने पर ऐसा न लगे कि ध्यान नहीं दिया गया। मेकओवर पर ज्यादा खर्च आने पर घर में मौजूद पुरानी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की सजावट में सिल्क या ब्रोकेड का इस्तेमाल किया जाए तो माहौल त्योहारी हो जाता है। इसके लिए सिल्क या ब्रोकेड के कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। वॉर्डरोब इसमें काम आ जाएगा। वॉर्डरोब से साड़ी, बांधनी दुपट्टा लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर का इंटीरियर

घर के इंटीरियर में 3 चीजें जरूरी हैं, घर किस तरह का है, उसका आकार कैसा है। घर को नया लुक देने के लिए इंटीरियर में बदलाव जरूरी है। घर की दीवारों को रंगा जा सकता है। घर में परदों का सही जगह सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप घर की दीवारों के हिसाब से परदे खरीदें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। गहरे रंग के भारी परदे अच्छे लगेंगे। ड्राइंगरूम में एक ही रंग के परदे लगाएं और वहां गहरे रंग का कालीन बिछाएं।

घर के इंटीरियर में सजावटी वस्तुओं का खास योगदान है। घर की सजावट के लिए दीवारों पर पेंटिंग व वॉल आर्ट भी लगा सकते हैं। कमरे के कोने में अरोमा थैरेपी के कैंडल से कमरा खूबसूरत लगने के साथ साथ एक हलकी सी खुशबू भी देगा।

फूलों व रंगों का इस्तेमाल

घर को गेंदे के फूल से सजाएं। घर के मुख्यद्वार पर रंगोली अच्छी लगेगी। इसके चारों ओर डिजाइनर दीए लगा दें। दरवाजे पर बंदनवार या तोरण लगाएं। ये तोरण आप बाजार से खरीद सकते हैं। घर में पीतल का सजावट का कोई समान है तो उसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पीतल के किसी गहरी थाली में पानी भरकर उसमें कुछ खूबसूरत फूल डाल सकते हैं।

फर्श की सफाई है जरूरी

पूरे घर की सफाई के साथ घर के फर्श की सफाई जरूरी है। जहां पानी से धोने का विकल्प हो उसे आसानी से धो दें। नहीं तो पानी में फिनाइल मिला कर कपड़े गीला कर फर्श की सफाई कर दें।

पेंट और पॉलिश

अगर कमरे की 3 दीवार पर एक ही रंग है तो चौथी पर कोई दूसरा रंग करवाएं। आप को किस दीवार पर किस तरह का रंग करवाना है, इस का चुनाव कर लें। जिस कमरे में ज्यादा रोशनी चाहिए, वहां हल्के और गहरे रंग का पेंट करवाएं। कमरा छोटा है तो गहरे रंग का पेंट न करवाएं। इस से कमरा और भी छोटा लगता है।

किचन की सफाई जरूरी: किचन की सफाई भी बहुत जरूरी है। किचन के स्लैब व टाइल्स को डिटरजैंट के पानी से साफ करें। किचन के स्लैब की सफाई के बाद बरतन स्टैंड व डब्बों की सफाई करें और उन्हें व्यवस्थित कर के लगाएं।

]]>