जानें क्या हो सकता है खास – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 30 Dec 2019 08:28:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 MWC 2020 लॉन्च से पहले Huawei Mate Xs को मिला 3C सर्टिफिकेशन, जानें क्या हो सकता है खास http://www.shauryatimes.com/news/71805 Mon, 30 Dec 2019 08:28:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71805 Huawei ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी Mate X फोल्डेबल फोन का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। इसका नाम Huawei Mate Xs होगा। इसे वर्ष 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, इस फोन को चीन में 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है जिससे यह संकेत मिल रहा है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Mate X के मुकाबले Mate Xs में ज्यादा बेहतर प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही इसकी बिल्ट और बेहतर होने की उम्मीद है।

ITHome की रिपोर्ट की मानें तो इस फोन का मॉडल नंबर TAH-AN00m होगा जिसके Huawei Mate Xs के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसे चीन में 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है। यहां दी गई है लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 65W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। इस तकनीक को हाल ही में Oppo Reno 3C में देखा गया था। इस फोन में इन-हाउस किरीन 990 प्रोसेसर और 5G मॉडम दिया गय होगा। साथ ही इसमें ड्यूल-मोड 5G (SA + NSA) कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दिया जाएगा।

]]>
Redmi 9 को बजट रेंज में अगले वर्ष किया जा सकता है लॉन्च, जानें क्या हो सकता है खास http://www.shauryatimes.com/news/70204 Thu, 19 Dec 2019 08:43:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70204 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारतीय मार्केट में अपने पैर पूरी तरह से पसारने की कोशिश में है। इसी क्रम में कंपनी अपने एक नए हैंडसेट Redmi 9 पर काम कर रही है। इस फोन को अगले वर्ष यानी 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन कंपनी के Redmi 8 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इस फोन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक, फोन को पहले चीन में और फिर भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi 9 के संभावित फीचर्स: खबरों के मुताबिक, फोन में मीडियाटेक हेलियो G सीरीज प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह हेलियो G70 प्रोसेसर हो सकता है। आपको बता दें कि Redmi 8 में ऑक्टा कोर-स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.6 इंच का डॉट नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज भी दी जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 8 की तरह ही Redmi 9 को भी बजट रेंज में लॉन्च किए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि Redmi 8 की कीमत 7,999 रुपये है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में Redmi 8 से बेहतर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी डिटेल्स नहीं मिली हैं। आपको बता दें कि Redmi 8 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिय गया है। इसके साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। खबरों के मुताबिक, Redmi 9 में भी ऐसा ही बैटरी बैकअप दिया जा सकता है।

]]>