जानें मौसम का ताजा हाल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 23 Mar 2021 07:55:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिल्ली, UP-पंजाब के साथ देश के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल http://www.shauryatimes.com/news/106702 Tue, 23 Mar 2021 07:55:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106702 देश में मौसम इनदिनों लगातार करवट ले रहा है। देश के ज्यादातर हिस्‍सों में मौसम बीच-बीच में करवट ले रहा है। गर्मी शुरू होने के साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी रुक रुककर जारी है। मौसम में अचानक आ रहा ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) के कारण हो रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने आज देश के कई राज्‍यों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो घंटे में दिल्‍ली, हरियाणा, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश की संभावना है। इन शहरों में कैथल, करनाल, नरवाना, राजौंद, असौंद, जींद, पानीपत, बड़ौत, बागपत, दौराला, मेरठ, दिल्‍ली, गाजियाबाद, झज्‍जर, मोदीनगर, भरतपुर, गोहाना, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, महम, कुरुक्षेत्र, मथुरा, आगरा, एटा, फरीदाबाद, समेत अन्‍य शहर शामिल हैं।

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च यानी मंगलवार को पंजाब, दिल्‍ली, चंडीगढ़, राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा के अधिकांश हिस्‍सों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ स्‍थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि 23 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 22 से 23 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

राजस्थान के कई जिलों में ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को अजमेर, भरतपुर,सीकर, झुंझुनू, अलवर, दौसा, भीलवाड़ा जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक जिले में अचानक तेज हवाएं, ओलावृष्टि और आंधी चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, नागोर, जोधपुर में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

 

]]>
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का ताजा हाल http://www.shauryatimes.com/news/94547 Thu, 17 Dec 2020 06:43:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94547 उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की कपकपी बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के अलावा देश में कई जगहों पर बर्फबारी और कोहरा भी देखने को मिला है। अभी यह सर्द हवाएं जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले तीन दिन तक ठंड़ी हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि पिछले कई दिनों से उत्तरी राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्शियस गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में पहुंची इन सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। आज आनंद विहार इलाके में ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग आग के पास बैठे देखे नजर आए।

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री हुआ दर्ज

आइएमडी की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मानें तो अभी इस ठंड से लोगों को अगले 2 दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। उधर दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आने वाले दिनों में उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी उतना ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।रिपोर्ट की मानें तो दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान (Temperature) में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की आशंका रहेगी।

 

]]>