ट्रंप ने दिए आदेश – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 23 Mar 2019 05:41:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्‍तर कोरिया पर लगाए गए अतिरिक्‍त प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका, ट्रंप ने दिए आदेश http://www.shauryatimes.com/news/36534 Sat, 23 Mar 2019 05:41:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36534  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के अपने प्रशासन के आदेश को वापस ले लिया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रम्प अपने ट्वीट में किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं.

उनके इस ट्वीट ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि मंत्रालय ने किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की. ट्रम्प ने लिखा, ‘‘अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने आज घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया पर पहले से ही जारी प्रतिबंधों के बाद अब उस पर व्यापक स्तर पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे.’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने इन अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आज आदेश दिया.’’ व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि ट्रम्प किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं. वित्त मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन ट्रम्प ने इस सप्ताह ऐसा करने की धमकी जरूर दी थी.

उनके प्रशासन ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और उत्तर कोरिया की मदद करने के संदेह में दो चीनी जहाजरानी कंपनियों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाए थे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शुक्रवार को बयान दिया कि ट्रम्प उत्तर कोरिया के नेता ‘‘किम को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि ये प्रतिबंध आवश्यक होंगे.’’

]]>