दक्षिण में आज बारिश के आसार; जानें मौसम का ताजा हाल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 05 Dec 2020 07:02:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तर भारत में सर्दी के साथ बढ़ रहा स्मॉग, दक्षिण में आज बारिश के आसार; जानें मौसम का ताजा हाल http://www.shauryatimes.com/news/92953 Sat, 05 Dec 2020 07:02:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92953 देश में एक तरफ सर्दी का सितम बढ़ रहा है वहीं राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह की शुरुआत स्मॉग की चादर से हुई। आज यानी शनिवार को दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश के आसार है। वहीं पूर्वोतर में कोहरा बढ़ने से लोगों को सुबह वाहन चलाने में पेरशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को तमिलनाडु और पुड्डचेरी में हुई भारी बारिश के चलते देश के ज्यादातर राज्यों में सर्दी बढ़ गई है।

भारी वर्षा के चलते दोनों राज्यों के कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि चक्रवात तूफान बुरेवी कमजोर हो गया है, जिसके बाद केरल के कई जिलो् में घोषित किए गए रेड अलर्ट को हटा दिया है। उधर, हरियाणा, पंजाब मे सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया है। यहां पर सुबह के वक्त कोहरे चलते विजिबिलिटी भी कम रही।

बात अगर घाटी के क्षेत्रों की करें तो यहां पर भी मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में आने वाले दिनों में भी वर्षा और हिमपात हो सकता है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर में 10 दिसंबर तक मौसम पर असर पडे़गा इसका असर घाटी में भी देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केद्र शासित प्रदेश के पहलगाम में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुलमर्ग और श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे तक पहुंच गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क दर्ज किया है।

 

]]>