दत्तक पुत्री भारती वर्मा का देहांत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 19 Jul 2019 05:30:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दत्तक पुत्री भारती वर्मा का देहांत: शिवराज सिंह चौहान http://www.shauryatimes.com/news/49197 Fri, 19 Jul 2019 05:30:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49197 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती वर्मा का गुरुवार को देहांत हो गया। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, भारती नगरपालिका में नौकरी करती थी। गुरुवार सुबह भारती की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे। नर्सिंग होम के स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर साढ़े दस बजे तक आएंगी। लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं आईं। इधर, भारती के हालात बिगड़ते गए। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

]]>