दिन में सोने से शरीर को होंगे इतने नुकसान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 15 Apr 2019 10:18:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिन में सोने से शरीर को होंगे इतने नुकसान http://www.shauryatimes.com/news/39742 Mon, 15 Apr 2019 10:18:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39742 हम आपको बता दें जो लोग रात भर काम करते हैं उन्हें दिन में सोना जरूरी होता है, लेकिन इनके अलावा जो लोग दिन में सोने की आदत रखते हैं उन्हें थोड़ा संभल जाने की जरूरत है। हाल ही में दिन में सोने वाले लोगों के एक बड़े सैंपल का सर्वे करने पर यह पाया गया है कि दिन में सोने वाले लोगों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा उन लोगों से ज्यादा होता है जो दिन में नहीं सोते हैं।

इस तरह होता है नुकसान 

जानकारी के अनुसार दिन में 1 घंटे से ज्यादा सोना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इस शोध में बताया गया है कि दिन में एक घंटे से ज्यादा सोना नींद से जुड़ी बीमारियों जैसे दिल का दौरा, टाइप टू डायबिटीज और ब्रेन हैमरेज तक को न्यौता दे सकता है। इन सबके अलावा आयुर्वेद भी दिन में सोने की आदत को सही नहीं मानता। आयुर्वेद के अनुसार दिन में सोने से कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

और भी है नुकसान 

इसी के साथ आयुर्वेद में मानव की शारीरिक और मानसिक स्थितियों के आधार पर दिन में सोना किसके लिए लाभदायक और किसके लिए नुकसानदेह, इसका एक वर्गीकरण तैयार किया है। इसके अनुसार लगातार अध्ययन से थके विद्यार्थी, बुजुर्ग, वात की समस्या से ग्रस्त रोगी, कड़ी मेहनत करने वाले मजदूर और वजन बढ़ने के इच्छुक लोगों के लिए दिन में सोना काफी फायदेमंद होता है।

]]>