दिल्ली में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 13 Dec 2020 08:07:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पहाड़ों में हुई बर्फबारी, दिल्ली में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें- मौसम का हाल http://www.shauryatimes.com/news/94062 Sun, 13 Dec 2020 08:06:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94062 हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है। दिल्ली के लिए मौसम विभाग घने कोहरे की आशंका को देखेते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया। मध्य प्रदेश और यूपी जैसे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में आज स्मॉग के कारण कुछ हिस्सों में दृश्यता में कमी आई है। गीता कॉलोनी, लक्ष्मी नगर और आईटीओ क्षेत्रों में काफी घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

राजधानी दिल्ली में 15 दिसंबर को घना कोहरा देखने को मिलेगा

मौसम विभाग ने दिल्ली में 13 और 14 दिसंबर के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी 15 दिसंबर को घना कोहरा देखने को मिलेगा। 15 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान अब 23 से 24 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी आने वाले दिनों में 8 से 10 डिग्री के बीच बना रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया। हालांकि, बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई और यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

]]>