दुनिया के ये पांच पेड़ है खरतनाक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 06 Dec 2019 11:44:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दुनिया के ये पांच पेड़ है खरतनाक, ले सकते हैं जान http://www.shauryatimes.com/news/68206 Fri, 06 Dec 2019 11:44:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68206 दुनिया में वैसे तो कई पेड़-पौधे हैं और ये धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं, जो वातावरण को साफ-सुथरा रखते हैं और जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार बनते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे खतरनाक और जहरीले पेड़ भी हैं, जो किसी की भी जान ले सकते हैं|

इस पेड़ को ‘पोषमवुड’ के नाम से जाना जाता है। इसकी पेड़ की सबसे खतरनाक बात ये है कि इसपर लगे हुए फल पकने के बाद किसी बम की तरह धमाका करते हुए फट जाते हैं, जिसके बाद इसके बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं। अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में भी पाए जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला जिमपी स्टिंगर पेड़ अपने कांटों की  कारण से देखने में तो काफी सुंदर दिखता है, लेकिन ये कांटें काफी खतरनाक होते हैं। इन कांटों में जहर होता है, जो अगर इंसान के शरीर के अंदर चला जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है|

सेर्बेरा ओडोलम को ‘सुसाइड ट्री’ के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से भारत समेत एशिया के कई देशों में ये पाया जाता हैं इस पेड़ पर एक जहरीला फल उगता है, जिसे अगर कोई खा ले तो उसकी जान भी जा सकती है|

इस पेड़ का नाम है ‘टैक्सस बैक्कटा’, जो यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। सिर्फ बीज को छोड़कर इस पेड़ के हर हिस्से में ‘टैक्सीन’ नाम का जहर होता है। अगर यह जहर किसी इंसान को दे दिया जाए तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है|

फ्लोरिडा, कैरेबियन सागर के आस-पास पाया जाने वाला ‘मेंचिलीन’ नाम का यह पेड़ दुनिया के सबसे जहरीले पेड़ के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इस पेड़ पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिसमें लोगों को इस पेड़ से दूर रहने की सलाह दी गई है। दरअसल, इस पेड़ का फल बहुत ही जहरीला होता है, जिसे अगर कोई गलती से भी खा ले तो उसे यह फल मौत की नींद सुला सकता है|

]]>