दुनिया में कोरोना मरीजों का आकड़ा 2.46 करोड़ के पार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 05 Jan 2021 06:49:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 8.56 करोड़ के पार, 18 लाख से अधिक लोगों की मौत http://www.shauryatimes.com/news/97395 Tue, 05 Jan 2021 06:49:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=97395 दुनिया में कोरोना महामारी का कहर जारी है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर संक्रमित होने वाले लोगों का वैश्विक आंकड़ा साढ़े आठ करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि विश्वभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 लाख 52 हजार से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, मंगलवार सुबह दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या आठ करोड़ 56 लाख 44 हजार 224 हो गई। इनमें से दो करोड़ आठ लाख से ज्यादा केस अकेले अमेरिका में हैं। इस देश में कुल तीन लाख 53 हजार से अधिक मरीजों की जान गई है। इसके बाद भारत में एक करोड़ तीन लाख से ज्यादा मामले मिले हैं। ब्राजील में 77 लाख 53 हजार से अधिक पॉजिटिव केस पाए गए हैं और एक लाख 96 हजार से ज्यादा की मौत हुई है।

फ्रांस में 65 हजार की गई जान

फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस यूरोपीय देश में रविवार को 116 पीड़ितों की मौत हुई और 12 हजार 489 नए संक्रमित पाए गए। इससे देश में कोरोना मरीजों की संख्या 27 लाख 12 हजार से अधिक हो गई।

पाकिस्तान में 18 से खुलेंगे शिक्षण संस्थान

पाकिस्तान में शिक्षण संस्थानों को 18 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया गया है। महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद मुल्क के सभी स्कूलों को गत 25 नवंबर को बंद कर दिया गया था। यहां कुल चार लाख 88 हजार संक्रमित पाए गए और 10 हजार 350 की मौत हुई है।

चीन में वैक्सीनेशन शुरू

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 73 लाख 537 लोगों को वैक्सीन लगाई है। इस बीच देश में 33 नए केस पाए गए। वहीं, दक्षिण-पूर्व एशियाई देश इंडोनेशिया में अगले हफ्ते से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू होगा। यहां कुल सात लाख 70 हजार मामले मिले हैं।

 

]]>
दुनिया में कोरोना मरीजों का आकड़ा 2.46 करोड़ के पार, 24 घंटों में करीब 6 हजार लोगों की गई जान http://www.shauryatimes.com/news/82248 Fri, 28 Aug 2020 05:47:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=82248

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने ऐसा कोहराम मचाया है कि हालात काबू में नहीं आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 63 हजार 333 नए मामले सामने आए हैं और 5 हजार 879 लोगों की जान चली गई है. पूरे विश्व में अब 2 करोड़ 46 लाख 5 हजार 876 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8 लाख 34 हजार 791 लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वही 1 करोड़ 70 लाख 77 हजार 97 लोग ठीक भी हुए हैं. हालांकि पूरे विश्व में 66 लाख 93 हजार 988 एक्टिव केस हैं.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 42 हजार मामले आए हैं. दुनिया में रोजाना सबसे ज्यादा कोरोना के मामले भारत में सामने आ रहे हैं

अमेरिका:           केस- 6,046,634,       मौतें- 184,796
ब्राजील:              केस- 3,764,493,       मौतें- 118,726
भारत:                केस- 3,384,575,        मौतें- 61,694
रूस:                  केस- 975,576,            मौतें- 16,804
साउथ अफ्रीकाः  केस- 618,286,           मौतें- 13,628
पेरू:                   केस- 613,378,            मौतें- 28,124
कोलंबिया:           केस- 582,022,          मौतें- 18,468
मैक्सिको:            केस- 573,888,           मौतें- 62,076
स्पेन:                   केस- 451,792,            मौतें- 28,996
चिली:                  केस- 404,102,           मौतें- 11,072

6 देशों में पांच लाख लोगों की गई जान

दुनिया के 22 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी (5 लाख) लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 50 हजार से ज्यादा मौत हुई है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के मामले में चौथे नंबर पर है. भारत ऐसा तीसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

]]>