देश में अब तक 76 लाख से अधिक लोग हुए ठीक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 04 Nov 2020 06:14:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 देश में अब तक 76 लाख से अधिक लोग हुए ठीक, एक्टिव केस घटे http://www.shauryatimes.com/news/89310 Wed, 04 Nov 2020 06:14:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89310 देश में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 76 लाख से अधिक लोग इससे उबर चुके हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस में लगातार कमी आई है। भारत में कोरोना का आंकड़ा 83 लाख को पार कर चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46,254 नए मामले सामने आए है। इस दौरान देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 514 रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक कुल 83 लाख 13 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार,  देश में अब तक कुल 76 लाख 56 हजार 478 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। भारत में फिलहाल 5 लाख 33 हजार 787 एक्टिव केस हैं। देश में कोरोना से मौतों की संख्या 1 लाख 23 हजार 611 है।

देश में सक्रिय मामले घटे

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 7,618 सक्रिय मामले कम हुए हैं। देश की कोरोना एक्टिव दर 6.42% है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 53,357 मरीज ठीक हुए हैं। भारत की कोरोना रिकवरी दर 92.09% है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.49% है।

देश में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार तक 11,29,98,959 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 12,09,609 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>