देश में कोरोना मरीजो की संख्या 9050598 पहुची – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 24 Nov 2020 04:31:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 देश में कोरोना मरीजो की संख्या 9177841 पहुची अब तक 134218 लोगों की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग http://www.shauryatimes.com/news/91302 Tue, 24 Nov 2020 04:31:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91302 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37,975 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 480 रही है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,77,841 हो गई है।

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 37,975 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को संक्रमण के नए मामलों की संख्या 44,059 रही। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86 लाख के पार पहुंच गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86,04,955 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 42,314 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,38,667 है। वहीं, इस खतरनाक वायरस के चलते अब तक देश में 1,34,218 मरीजों ने जान गंवाई है।

]]>
देश में कोरोना मरीजो की संख्या 9050598 पहुची अब तक 132726 लोगों की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग http://www.shauryatimes.com/news/90908 Sat, 21 Nov 2020 06:04:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90908 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,232 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान देश में 564 मरीजों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हुई है। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 90,50,598 हो गई है।

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में इजाफा जारी है। पिछले 24 घंटे में 46,232 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई है।

राहत की बात यह है कि सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं, संक्रमणमुक्त होने वाले मरीज 84 लाख से अधिक हो गए हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की कुल संख्या 84,78,124 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 4,39,747 है। इस खतरनाक वायरस से अब तक 1,32,726 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 20 नंवबर तक 13,06,57,808 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, 10,66,022 कोरोना नमूनों की जांच कल की गई है।

]]>