देश में कोरोना – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Nov 2020 05:17:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 देश में कोरोना मरीजों की संख्या 85,53,657 पहुची अब तक 1,26,611 लोगों की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय http://www.shauryatimes.com/news/89861 Mon, 09 Nov 2020 05:17:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89861 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 490 रही। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 85,53,657 है।

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज मामूली बढ़त देखने को मिली है। रविवार को 45,674 दैनिक मामले सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए। हालांकि, कोरोना से होने वाली मृतकों की संख्या में आज गिरावट देखने को मिली है।

पिछले 24 घंटे में 490 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। वहीं, रविवार को 559 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई। कोविड-19 से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 79 लाख को पार कर गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,673 है। सक्रिय मामलों में पिछले 24 घंटे में 2,992 की कमी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले कुल मरीजों की संख्या 79,17,373 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,26,611 है।

]]>
देश में कोरोना मरीजो की संख्या 83,64,086 पहुची अब तक 1,24,315 लोगों की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय http://www.shauryatimes.com/news/89396 Thu, 05 Nov 2020 05:26:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89396 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 704 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 83,64,086 हो गई है।

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में लगातार आ रही गिरावट के बाद आज फिर मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50,209 नए सामने दर्ज किए गए हैं। वहीं वायरस के कारण 704 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,11,809 है। पिछले 24 घंटे में 55,331 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,27,962 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 5,825 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,24,315 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

]]>
देश में कोरोना मरीजो की संख्या 80,40,203 पहुची अब तक 1,20,527 मरीजों की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय http://www.shauryatimes.com/news/88595 Thu, 29 Oct 2020 04:59:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88595 देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद पिछले दो दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोविड-19 के नए मामलों की संख्या बढ़ी है।

बुधवार को जहां 43,893 नए मामले सामने आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 49,881 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 73 लाख के ऊपर पहुंच गई है। वायरस के कारण 517 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 49,881 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 517 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 80,40,203 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 73 लाख से अधिक मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 73,15,989 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 56,480 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से अपने घर लौटे हैं।

देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,10,803 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 7116 मामलों की गिरावट आई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,20,527 मरीजों की मौत हो चुकी है।

]]>
देश में कोरोना मरीजो की संख्या 77,06,946 पहुची अब तक 1,16,616 मरीजो की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय http://www.shauryatimes.com/news/87787 Thu, 22 Oct 2020 06:02:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=87787 कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इस दौरान दर्ज किए गए संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। गुरुवार को संक्रमण के 55 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 79 हजार से अधिक मरीजों ने वायरस को मात दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,838 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 702 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या 77 लाख को पार कर गई है। अब तक देश में 77,06,946 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 68 लाख को पार कर गई है। अब तक 68,74,518 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 79,415 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार आठ लाख से नीचे बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 24,278 की कमी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,15,812 है। दूसरी तरफ, वायरस के चलते अब तक कुल 1,16,616 लोगों की मौत हुई है।

]]>