देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 15 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 23 Mar 2021 07:47:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 40 हजार मामले, 199 लोगों की मौत http://www.shauryatimes.com/news/106697 Tue, 23 Mar 2021 07:47:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106697 देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश के 5 राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलो ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, देश में कोरोना वायरस का ताजा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 40,715 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 199 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 796 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 11 लाख 81 हजार 253 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 45 हजार 377 हो गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 166 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 10,731 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर (2.96% हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 29785 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 95.67% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.37% है।

देश में अब तक साढ़े 23 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक साढ़े 23 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 22 मार्च, 2021 तक 23,54,13,233 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 9,67,459 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 4.84 करोड़ से अधिक टीकाकरण

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 4 करोड़ 84 लाख 94 हजार 594 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 32,53,095 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के करीब 14 हजार केस, सक्रिय मामले बढ़े http://www.shauryatimes.com/news/103152 Sat, 20 Feb 2021 05:49:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103152 देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में थोड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से जुड़े 13,993 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 101 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 77 हजार 387 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 78 हजार 48 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामले फिलहाल 1 लाख 43 हजार 127 हैं। भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1 लाख 56 हजार 212 तक पहुंच गया है।

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,585 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर बढ़कर 1.30% हो गई है। इसके अलावा कोरोना की रिकवरी दर बढ़ने में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटों में देश में 10,307 लोग कोरोना से रिकवर(ठीक) हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.27% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.42% है।

लोगों की लापरवाही से बढ़ रहे मामले

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों की लापरवाही से मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा लोकल ट्रेनों के संचालन से भी संक्रमण फैल रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के उपायों पर सख्ती के साथ अमल करने का अनुरोध किया है।

देश में 21 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 21 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 19 फरवरी, 2021 तक 21,02,61,480 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,86,618 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 1.07 करोड़ से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार 204 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 5 लाख 27 हजार 197 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 11,831 मामले, 84 मौतें http://www.shauryatimes.com/news/101690 Mon, 08 Feb 2021 08:39:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101690 देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। एक तरफ देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर कोरोना के सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। भारत की दैनिक कोरोना मौतों का आंकड़ा भी 100 से कम पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11,831 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 84 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 38 हजार 194 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से 1 करोड़ 5 लाख 34 हजार 505 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 48 हजार 606 है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

रिकवरी रेट बढ़ा

देश की कोरोना रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 11,904 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.20% हो गई है। इसी तरह देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 157 सक्रिय केस कम हुए हैं, जिससे एक्टिव दर 1.37% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.43% है।

देश में 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार(8 फरवरी, 2021) तक 20,19,00,614 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 5,32,236 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 58 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 58 लाख 12 हजार 362 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 36 हजार 804 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 12 हजार मामले, 78 लोगों की मौत http://www.shauryatimes.com/news/101492 Sun, 07 Feb 2021 06:38:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101492 देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले डेढ़ प्रतिशत से भी कम हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,059 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 78 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 26 हजार 363 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 5 लाख 22 हजार 601 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 48 हजार 766 एक्टिव केस बचे हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 54 हजार 996 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस की दर में गिरावट

देश में कोरोना के एक्टिव दर में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 176 एक्टिव केस कम हुए हैं। कोरोना की एक्टिव केस की दर 1.37% है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 11,805 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.19% है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

देश में 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार(6 फरवरी, 2021) तक 20,06,72,589 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,40,794 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 57 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 57 लाख 75 हजार 322 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 3 लाख 58 हजार 473 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 12,899 मामले, एक्टिव केस घटे http://www.shauryatimes.com/news/100995 Thu, 04 Feb 2021 06:51:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100995 देश में कोरोना महामारी की स्थिति मे दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। एक तरफ देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 97 फीसद को पार कर गई है तो दूसरी ओर सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12,899 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 107 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 1 करोड़ 7 लाख 90 हजार 183 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार 455 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले देश में सिर्फ 1 लाख 55 हजार 25 ही बचे हैं। भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 54 हजार 73 हो गया है।

सक्रिय मामलों में कमी

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 5,032 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर घटकर 1.44 फीसद रह गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 17,484 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.13% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

देश में 19.90 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 19.90 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार(3 फरवरी, 2021) तक 19,92,16,019 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,42,841 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 44 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 44 लाख 49 हजार 552 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 3 लाख 10 हजार 604 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 13,083 मामले, रिकवरी 97% के पास पहुंची http://www.shauryatimes.com/news/100314 Sat, 30 Jan 2021 07:07:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100314  देश में कोरोना महामारी में तेजी से सुधार जारी है। देश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 97 फीसद के पास पहुंच गई है। इसके साथ ही नए कोरोना के मामलों में भी कमी आ रही है। कोरोना के एक्टिव केस कम हो रहे हैं तो रोजाना मौतों का आंकड़ा भी कम हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,083 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 137 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 7 लाख 33 हजार 131 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 4 लाख 9 हजार 160 लोग बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1 लाख 69 हजार 824 रह गए हैं। देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1 लाख 54 हजार 147 हो गई है।

रिकवरी दर 97 फीसद के करीब पहुंची

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 14,808 लोग ठीक हुए हैं। इससे कोरोना वायरस की रिकवरी दर 96.98% हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 1,862 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.58% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.44% हो गई है।

देश में साढ़े 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक साढ़े 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार(29 जनवरी, 2021) तक 19,58,37,408 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,56,329 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 35 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 35 लाख 27  लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 5 लाख 71 हजार 974 को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 13,203 मामले, 1.03 करोड़ लोग हुए ठीक http://www.shauryatimes.com/news/99739 Mon, 25 Jan 2021 06:47:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99739 देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1.03 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही दैनिक मामलों में भी कमी आ चुकी है। कोरोना की रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है तो सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,203 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 131 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 1 करोड़ 6 लाख 67 हजार 736 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से अब तक कुल 1 करोड़ 3 लाख 30 हजार 84 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो अब सिर्फ 1 लाख 84 हजार 182 एक्टिव केस ही बचे हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 53 हजार 470 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी रेट बढ़ा

देश में कोरोना की रिकवरी दर बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 13,298 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर 96.83 फीसद हो गई है। भारत में कोरोना के सक्रिय केस कम हुए हैं। बीते 24 घंटों में 226 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.73% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.44 फीसद है।

देश में 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार(25 जनवरी, 2021) तक 19,23,37,117 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से  5,70,246 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 16 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 16 लाख 15 हजार 504 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 33 हजार 303 को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 14,545 मामले, सक्रिय मामले घटे http://www.shauryatimes.com/news/99375 Fri, 22 Jan 2021 07:34:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99375 देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है तो दूसरी ओर कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। इससे देश में कोरोना की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,545 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 163 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक कोरोना वायरस के 1 करोड़ 6 लाख 25 हजार 428 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 2 लाख 83 हजार 708 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर फिलहाल 1 लाख 88 हजार 688 रह गई है। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 53 हजार 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मामले कम हुए, रिकवरी बढ़ी

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले भी तेजी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,620 एक्टिव केस कम हुए हैं, जिससे सक्रिय दर घटकर 1.78% हो गई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना से 18,002 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर रिकवरी दर 96.78% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में अब तक 19 करोड़ कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 19 करोड़ की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार(21 जनवरी,2021) तक 19,01,48,024 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,00,242 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 10 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 10 लाख 43 हजार 534 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 2 लाख 37 हजार 50 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 15,968 मामले, रिकवरी दर बढ़ी http://www.shauryatimes.com/news/98535 Wed, 13 Jan 2021 06:25:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98535 देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15,968 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 202 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट आ रही है। इसके अलावा कोरोना वायरस की रिकवरी दर भी बढ़कर साढ़े 96 फीसद से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 4 लाख 95 हजार 147 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1.01 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 करोड़ 1 लाख 29 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख 14 हजार 507 तक पहुंच गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 51 हजार 529 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 17,817 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.51% हो गई है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 2051 एक्टिव केस कम हुए हैं। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में अब तक 18.30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 18.30 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(12 जनवरी) तक 18,34,89,114 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,36,227 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>