दो भारतीय किसान बांग्लादेश में बने बंधक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Mar 2021 07:48:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दो भारतीय किसान बांग्लादेश में बने बंधक, त्रिपुरा में तनाव, जानें- क्या है पूरा मामला http://www.shauryatimes.com/news/104066 Tue, 02 Mar 2021 07:48:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104066 कथित रूप से तस्करी के आरोप में भारत के दो किसानों को बार्डर गार्ड आफ बांग्लादेश (बीजीबी) द्वारा पकड़े जाने पर त्रिपुरा के गांव में तनाव पैदा हो गया है। यह जानकारी सोमवार को त्रिपुरा पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि खोवाई जिले के कंरगीछारा गांव के चार किसान सीमा पर गेट नंबर 26 से बाड़ के पार अपनी फसल काटने गए थे। उन्होंने इसके लिए बाकायदा बीजीबी से इजाजत भी ली थी।

खोबाई के एसपी किरन कुमार ने बताया कि चार में से दो किसानों ने अपने गांव लौटकर बताया कि दो किसानों को बीजीबी ने अपनी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में जब बीएसएफ ने बीजीबी से संपर्क किया तो बताया गया कि ये दो किसान बांग्लादेश की सीमा में तीन सौ मीटर अंदर जाकर मादक पदार्थो की बिक्री कर रहे थे। बांग्लादेश में बंधक बनाए गए किसानों के नाम राजीब देबबर्मा और गुरपद देबबर्मा हैं।

]]>