निधन हो गया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Oct 2018 08:37:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मदनलाल खुराना का निधन हो गया http://www.shauryatimes.com/news/16243 Sun, 28 Oct 2018 08:37:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16243  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान पूर्व राज्यपाल मदनलाल खुराना का शनिवार देर रात निधन हो गया। 15 अक्टूबर, 1936 को पाकिस्तान के लायलपुर में जन्में मदनलाल खुराना 82 वर्ष के थे, उन्होंने दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का पार्थिव शरीर रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदेश कार्यालय 14 पंत मार्ग में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 

इसके बाद अंतिम यात्रा पंत मार्ग से प्रारंभ होकर निगमबोध घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार लगभग 3 बजे होगा। 

उनके निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है- ‘वरिष्ठ राजनेता श्री मदनलाल खुराना जी के दुखद निधन पर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में खुराना जी ने अनेक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया।’

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व अन्य भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली से सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने भी ट्वीट कर मदनलाल खुराना के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- ‘आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मदन लाल खुराना जी के निधन पर बहुत दुःख हुआ। पच्चीस साल पहले उनकी छत्रछाया में मैंने राजनीति में क़दम रखा।आज भी मेरे कानों में उनके प्रेरणाभरे शब्द गूँजते हैं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 
ॐ शांति’।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर मदनलाल खुराना के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- ‘राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदन लाल खुराना जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुन कर बेहद दुःख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री मदनलाल खुराना के निधन का दुखद समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित है। वहीं, एडवोकेट मुकेश चौहान लिखते हैं कि दिल्ली के विकास में खुराना जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

रितिक मनोज ने ट्वीट किया कि ‘दिल्ली के शेर’ ने जनसंघ और भाजपा में अहम योगदान दिया। पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को अपनी मेहनत और यशस्वी योगदान से ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले कद्दावर नेता मदनलाल खुराना का निधन अपूरणीय क्षति है।

काफी समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूरे थे

बीमारी की वजह से वह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। दिल्ली भाजपा में उनकी गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। वह 1993 से लेकर 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। वर्ष 2004 में वह राजस्थान के राज्यपाल बने थे, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के जाने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की थी। इलाहाबाद में ही उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत हुई और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री भी चुने गए।

1960 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव बने। सक्रिय राजनीति में आने से पहले उन्होंने पीजीडीएवी कॉलेज में अध्यापन किया। वहीं पर प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा, केदारनाथ साहनी जैसे नेताओं के साथ मिलकर दिल्ली में जनसंघ को स्थापित किया। वह 1965 से 67 तक जन संघ के महमंत्री रहे।

1984 में जब भारतीय जनता पार्टी की बुरी तरह से हार हुई तब राजधानी दिल्ली में फिर से पार्टी को खड़ा करने में खुराना का बड़ा योगदान था। इसी कारण उन्हें दिल्ली का शेर भी कहा जाता था। केंद्र में जब पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी तो मदन लाल खुराना केंद्रीय मंत्री बने। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई।

वर्ष 2005 में लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना के कारण उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया, लेकिन 12 सितंबर 2005 में ही उन्हें फिर से पार्टी में वापस ले लिया गया। मदनलाल खुराना 1977 से 1980 तक दिल्ली के कार्यकारी पार्षद रहे। उसके बाद दो बार महानगर पार्षद बने। दिल्ली को जब राज्य का दर्जा मिला तो वह 1993 में पहले मुख्यमंत्री चुने गए। इस पद पर वह 1996 तक रहे। 2013 में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ जिस वजह से सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। पिछले लगभग दो वर्षों से वह गंभीर रूप से बीमार थे।

मदन लाल खुराना का जन्म 15 अक्तूबर 1936 में पंजाब प्रांत के लयालपुर में हुआ था। अब यह क्षेत्र पाकिस्तान में फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है। मदन लाल खुराना की उम्र महज 12 साल की थी जब उनका परिवार बंटवारे के बाद दिल्ली आ गया। उस समय वह परिवार के साथ दिल्ली के कीर्ति नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी में रहते थे। प्राथमिक शिक्षा के बाद मदन लाल खुराना ने दिल्ली विश्वविद्याल के नामी कॉलेज किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी।
 

 राजनीतिक सफर

  • 1977 से 1980 तक दिल्ली के कार्यकारी पार्षद
  • दो बार महानगर पार्षद
  • दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री (1993-1993)
  • दो बार सांसद
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री
  • राजस्थान के राज्यपाल
]]>
दिल्ली के पूर्व CM मदनलाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया http://www.shauryatimes.com/news/16169 Sun, 28 Oct 2018 06:07:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16169 दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. उनके परिवार ने यह जानकारी दी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन लाल खुराना की मौत की खबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद आहत हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘मदन लाल खुराना जी दिल्ली में बीजेपी को मजबूत करने के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा. आपने देश बंटवारे के बाद दिल्ली आए रिफ्यूजी की आपने बेहद सेवा की. मैं आपके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं.’

मदन लाला खुराना के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके एक बेटे का पिछले महीने निधन हो गया था. भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे. उन्हें 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

खुराना के बेटे हरीश ने बताया, ‘उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.’ उन्होंने कहा कि खुराना को छाती में संक्रमण था और पिछले कुछ दिनों से बुखार भी था. शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे. परिवार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुराना के निधन पर शोक जताया.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे.’

उन्होंने लिखा है, ‘दिल्ली में संगठन को गढ़ने में खुराना जी की अहम भूमिका रही और वह ‘दिल्ली के शेर’ के रूप में सुप्रसिद्ध हुए. भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से खुराना जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ. ॐ शांति शांति शांति’

कपड़ा मंत्री स्मृति ईरान ने ट्वीट किया है, मदल लाल खुरानी जी के निधन से शोकाकुल हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं. केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया.

हर्षवर्धन ने कहा, ‘भाजपा परिवार और दिल्ली के हमारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ श्री मदनलाल खुरानाजी के परिवार को मेरी गहरी संवेदना. उनका लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’

]]>