पंजाब – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Mar 2021 08:07:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश में सामान्य से 3-6 डिग्री बढ़ा तापमान http://www.shauryatimes.com/news/104069 Tue, 02 Mar 2021 08:07:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104069 मार्च की शुरुआत में जहां लोग गर्मी बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे, वहीं एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली में 1 मार्च से अचानक से चली ठंडी हवाओं ने फिर से ठंडी का एहसास करा दिया है। फरवरी के अंत तक जहां पारा लगातार बढ़ रहा था वहीं अचानक से ठंडी हवाओं ने बढ़ती गर्मी से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत प्रदान की है। मौसम ने विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बता दिया था कि राजधानी में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी किया जा रहा है, जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक,  राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया है।

बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना लगातार जताई जा रही है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ अभी हिमाचल और उत्तराखंड के करीब है।  यही कारण है कि दोनों राज्यों में इस हफ्ते मौसम बदल सकता है और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में हफ्ते भर रहने वाले मौसम का अनुमान पहले ही जता दिया है। इसके मुताबिक, दिल्ली 7 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 34 तक जा सकता है। आज भी दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली ही नहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, यूपी के लोगों को अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी की तपिश परेशान कर सकती है। यहां पर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

]]>
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पारे में गिरावट, चूरू में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज; जानें आज कैसा रहेगा मौसम http://www.shauryatimes.com/news/96169 Mon, 28 Dec 2020 06:28:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96169 उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यो में ठंड का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ी हुई है। आज यानी 28 दिसंबर को कई जगहों पर घना कोहरा दर्ज किया है। वहीं बढ़ी शीतलहर से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा यूपी सहित ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 1-2 सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं  राजस्थान में 3-5 सेल्सियस तापमान गिरा है। राजस्थान के चूरू में सुबह 8.30 बजे तक 0.6 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1.6 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2.1 सेल्सियस दर्ज किया है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज यानी सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में और ठंड बढ़ने की आशांका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हुआ है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आज यानी सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा गया है कि भारी हिमपात के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

उधर, मध्य प्रदेश में पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं और एक हफ्ते के बाद ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अगले तीन दिनों तक किसी तरह की कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

]]>
त्रिमूर्ति होजरी फैक्ट्री में आग लग गई: पंजाब http://www.shauryatimes.com/news/51716 Wed, 07 Aug 2019 09:24:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51716 पंजाब के लुधियाना की त्रिमूर्ति होजरी फैक्ट्री में आग लग गई है. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर 50 फायर टेंडर पहुंचे हैं. आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. दमकल विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आस-पास की फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया है. अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

]]>
डबल प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया सतपाल सिंह: पंजाब http://www.shauryatimes.com/news/50583 Mon, 29 Jul 2019 12:51:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50583 मिलिए कारगिल के उस योद्धा से, जिसने शेर खान समेत चार पाकिस्तानियों को मौत के घाट उतारकर जीत का परचम लहराया था। इन्हें अब डबल प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सतपाल सिंह को सोमवार को बैज पहनाकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनाया। सतपाल सिंह संगरूर जिले के कस्बा भवानीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस में कॉन्सटेबल थे। जब कारगिल के इस नायक की जानकारी सीएम तक पहुंची तो उन्होंने फौरन ही उन्हें डबल प्रमोशन देकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनाने के आदेश जारी कर दिए दिए। सोमवार को उन्होंने खुद उस आदेश को मुकम्मल भी कर दिया।

 

]]>
एक स्कूल बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई: पंजाब http://www.shauryatimes.com/news/47074 Sat, 29 Jun 2019 09:36:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47074 जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक स्कूल बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार सभी स्कूली बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अुनसार, हादसे की वजह स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। स्टेयरिंग फेल होने से बस का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर संभाल नहीं पाया और बस फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। बस लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जा रही थी।

]]>
प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद करेगा सयुंक्त राष्ट्र संघ: पंजाब http://www.shauryatimes.com/news/46744 Thu, 27 Jun 2019 08:53:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46744 संयुक्त राष्ट्र संघ ने गुरुनगरी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक उच्च स्तरीय टीम ने बुधवार को शहर के कई भीतरी इलाकों का दौरा किया। टीम सचखंड श्री हरिमंदर साहिब भी गई। लगभग चार घंटे तक शहर का दौरा करने के बाद टीम लीडर जियाफांग जाऊ ने कहा की संयुक्त राष्ट्र भारत में बढ़ रहे प्रदूषण से चिंतित है। भारत के तीन शहर वाराणसी व अमृतसर और गुरुग्राम को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा।

]]>
सिद्धू ने 20 दिन बीत जाने के बाद भी पदभार नहीं संभाला: पंजाब http://www.shauryatimes.com/news/46645 Wed, 26 Jun 2019 07:44:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46645 विभाग बदले जाने से आहत पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने आखिरकार मंगलवार को अपने नए विभाग मेडिकल एवं अनुसंधान मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। वहीं, विभाग बदले जाने से नाराज सूबे के एक अन्य कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 दिन बीत जाने के बाद भी अपना नया पदभार नहीं संभाला है।

]]>