पति की हत्या कर रसोईघर में दफनाया शव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 24 Nov 2019 05:58:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पति की हत्या कर रसोईघर में दफनाया शव, एक महीने तक वहीं बनाती रही खाना http://www.shauryatimes.com/news/66240 Sun, 24 Nov 2019 05:58:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=66240 मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की हत्या कर शव को घर (रसोईघर) में दफना दिया। महिला यहां करीब एक महीने से खाना भी बना रही थी। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पति के भाभी के साथ प्रेम संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया।

महिला का आरोप है कि वारदात में उसके जेठ का भी हाथ है, लेकिन जेठ ने इससे इन्कार किया है। पुलिस के अनुसार, करौंदा टोला गांव निवासी मोहित बनावल पेशे से वकील था। वह 22 अक्टूबर की सुबह से लापता था। उसकी पत्नी प्रमिला बनावल ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। मोहित का बड़ा भाई अर्जुन जब उससे पूछताछ करता तो वह उल्टा उसे फंसा देने की धमकी देने लगती।

मोहित की पत्नी घर में किसी को नहीं आने देती थी। इस पर मोहित के भाई को प्रमिला पर शक होने लगा। गुरुवार को वह आसपास के लोगों को इकट्ठा कर मोहित के घर गया। इस पर प्रमिला हमेशा की तरह लोगों के साथ अभद्रता करते हुए घर को ताला लगाकर निकल गई। इसके बाद लोगों ने घर के करीब पहुंचने का प्रयास किया। वहां से दुर्गध आने पर अर्जुन वहां पहुंच गया, जहां मोहित का शव दफन था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जेठ को थी जानकारी

प्रमिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने जेठ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसका कहना है कि मोहित के अपने बड़े भाई गनाराम की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। बड़ा भाई यह जानता था और हम दोनों ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांध गला रेतकर हत्या कर दी और घर के अंदर अपने किचन में ही दफना दिया। वहीं, गनाराम ने इससे इन्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>