पति ने रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का इल्जाम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 06 Jan 2020 11:53:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 गड्ढे में पड़ा हुआ मिला महिला का शव, पति ने रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का इल्जाम http://www.shauryatimes.com/news/72849 Mon, 06 Jan 2020 11:53:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72849 पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के बाद भी देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन देश के विभिन्न कोनों से महिलाओं के साथ हो रहे जुर्म की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से प्रकाश में आया है।  बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्रपुर गांव में गड्डे से महिला का शव बरामद हुआ है।

महिला का शव मिलते ही पूरे गांव मे हड़कंप मच गया। घटना की सुचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। वहीं, मृतक महिला के पति ने गला दबाकर हत्या का आशंका जाहिर करते हुए, अपने रिश्तेदार पर ही मौत की साजिश करने का इल्जाम लगाया है। मृतक के पति प्रकाश महतो ने कहा कि उसने दो विवाह किए थे।

दूसरी पत्नी चार माह पूर्व ही बच्चों के साथ कहीं चली गई थी। इसके बाद शनिवार को उसी का भाई रामचंद्रपुर गांव में आया और देर रात मृतका मंजू देवी को किसी काम के बहाने घर से बाहर बुलाया। जिसके बाद से मृतका फिर वापस घर नहीं लौटी। प्रकाश महतो ने कहा कि सुबह तलाश करने के दौरान मंजू का शव घर के पास गड्डे से बरामद हुआ तो सभी हैरान रह गए। वहीं, पुलिस की माने तो, शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। साथ ही केस की जांच की जा रही है।

]]>