पैर में चोट लगने के बाद भी दिशा पाटनी किया ये खतरनाक फ्लिप – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 12 Jan 2020 10:53:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पैर में चोट लगने के बाद भी दिशा पाटनी किया ये खतरनाक फ्लिप http://www.shauryatimes.com/news/73733 Sun, 12 Jan 2020 10:53:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=73733 हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वही दिशा अक्सर खतरनाक स्टंट करती नजर आती हैं। यदि आप उनका इंस्टाग्राम देखेंगे तो पाएंगे कि उनके अकाउंट में ऐसे तमाम वीडियो हैं जिसमें वो मुश्किल वर्कआउट या स्टंट करती नजर आ रही हैं।अभी हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें में वो फ्रंट फ्लिप करती दिख रही हैं। यदि फ्रंट फ्लिप करना बैक फ्लिप करने से ज्यादा मुश्किल होता है और ये बात एक्ट्रेस ने खुद बताई है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि इस फ्लिप को करने के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी।

इसके अलावा दिशा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक बेहद मुश्किल फ्रंट फ्लिप करती दिख रही हैं। परन्तु जैसे ही दिशा फ्लिप पूरा करती हैं वो डिस्बैलेंस होकर गिर जाती हैं। उनके ट्रेनर उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं परन्तु तब तक दिशा नीचे गिर जाती हैं। वीडियो साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इस तरह फ्रंट फ्लिप न करें, अपने टूटे हुए घुटने के साथ मलंग के डांसिंग सॉन्ग की रिहर्सल भी कर रही हूं’।कुछ दिन पहले दिशा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो बैक फ्लिप करती दिख रही थीं। हालांकि बैक फ्लिप दिशा ने काफी आराम से कर लिया था।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिशा जून 2019 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं। भारत पर्दे पर सुपरहिट रही थी। अब दिशा अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘मलंग’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 2 फरवरी 2019 को रिलीज़ हो सकती है । इस फिल्म का गाना ‘चल घरें चलें’ हाल में रिलीज़ हुआ जो काफी वायरल हो रहा है। वैसे दिशा अपनी हॉट फोटोज़ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/B7LuuCpgcVU/?utm_source=ig_embed

]]>