प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा का घेराव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 31 Dec 2018 18:02:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा का घेराव http://www.shauryatimes.com/news/25401 Mon, 31 Dec 2018 18:02:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=25401 लखनऊ : आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सोमवार सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। लखनऊ में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मुख्यालय से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर मार्च किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें लाल बत्ती चौराहे पर रोक लिया। आदित्य यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए। इसके बाद राजभवन की ओर जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने विधान भवन की ओर मार्च किया, लेकिन उन्हें जीपीओ पर रोक दिया गया। राज्यपाल राम नाईक की लखनऊ में अनुपस्थिति के कारण राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के साथ, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, मंडल प्रभारी राम सिंह यादव, लखनऊ के नगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, लखनऊ के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रदेश के नेता अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

]]>