प्रियंका गांधी के विरोध में लगे रायबरेली में पोस्टर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 28 Mar 2019 11:18:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 प्रियंका गांधी के विरोध में लगे रायबरेली में पोस्टर http://www.shauryatimes.com/news/37150 Thu, 28 Mar 2019 11:18:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37150  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने Lok Sabha Election 2019 के तहत उत्तर प्रदेश की कमान अब अपने हाथ में ले ली है। वह जगह-जगह जाकर रोड शो कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलें गी। 

वहीं, दूसरी तरफ रायबरेली जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के पास सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगे दिखाई दिए।  जिस पर लिखा गया है – “जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर- मंदिर परी दिखाई। ” 

फिलहाल शहर में प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में लगे यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। वही दूसरी तरफ प्रियंका गांधी वाड्रा भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रतिनिधि मंडल और अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलने की तैयारी कर रही हैं। भुएमऊ गेस्ट के बाहर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

]]>