फैंस ने लगा दी क्लास – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 03 Dec 2020 07:28:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 हरभजन सिंह ने उड़ाया कोरोना वैक्सीन का मजाक, फैंस ने लगा दी क्लास http://www.shauryatimes.com/news/92700 Thu, 03 Dec 2020 07:28:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92700  पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। खुद अपने देश यानी भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में देश और दुनिया की निगाहें कोरोना की वैक्सीन पर हैं, जिससे कि जीवन पटरी पर लौट सकता है। इसी बीच कुछ कंपनियों ने वैक्सीन बना ली है, लेकिन कोई भी वैक्सीन 100 फीसदी सही नहीं है। इसी बात को लेकर भारतीय टीम के महान स्पिनर हरभजन सिंह ने एक सवाल किया है।

भारत में कोरोना के केसों की संख्या 1 करोड़ के पास पहुंचने को है। ऐसे में इस पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीन की जरूरत होगी। दुनिया के कई देशों में वैक्सीन बन चुकी है और भारत में भी 3 वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लैबों का दौरा कर रहे हैं, जो वैक्सीन बना रही हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक कोरोना वैक्सीन को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया, जिसकी वजह से उनको ट्रोल होना पड़ा।

हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, “फाइजर और बायोटेक वैक्सीन की एक्युरेसी- 94 प्रतिशत, मोडेर्ना वैक्सीन- 94.5 प्रतिशत, ऑक्सफर्ड वैक्सीन- 90 प्रतिशत….भारतीयों का रिकवरी रेट (बिना वैक्सीन)- 93.6 प्रतिशत…क्या भारतीयों को वाकई वैक्सीन की जरूरत है? भज्जी को इसी ट्वीट के चलते ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। इस पर उनके ही फैंस ने उनकी क्लास लगा दी है।

]]>