बाल दिवस के मौके पर Google ने बनाया बेहद रंगबिरंगा Doodle – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 14 Nov 2019 07:47:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बाल दिवस के मौके पर Google ने बनाया बेहद रंगबिरंगा Doodle http://www.shauryatimes.com/news/64476 Thu, 14 Nov 2019 07:47:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=64476  भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज जन्मदिन है। इनका जन्मदिन बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। Google, Doodle बनाकर बाल दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं आज के दिन स्कूलों में बच्चों को खेल-कूद और एक्टिविटीज कराई जाती हैं। ऐसे में Google भी बच्चों के साथ इसी तरह की एक्टिविटीज करना चाह रहा है। Google ने बेहद रंगबिरंगा Doodle बनाया है।

Google Doodle बनाने के लिए बच्चों के बीच होता है कॉम्पेटीशन: Google हर वर्ष इस दिन के लिए भारतीय स्कूलों के बच्चों के बीच Doodle बनाने का कॉम्पटीशन रखता है। इस बार भी यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जो भी इस प्रतियोगिता में जीतता है उसका Doodle, Google के होमपेज पर लगाया जाता है। इस वर्ष Google ने इसकी थीम When I grow up, I hope रखी थी। यह प्रतियोगिता 5 क्लास ग्रुप तक के बच्चों के बीच आयोजित की जाती है। सभी पार्टिसिपेटेंस में से 4 ग्रुप को नेशनल फाइनलिस्ट के तौर पर पुरस्कृत किया जाता है। ऐसे में इस बार यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बार कौन विनर होगा।

जीतने पर मिलेगी 5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप: यह ऐसा मौका होता है जिसमें बच्चों को क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलता है। बच्चे जो भी बनाएंगे उसकी समरी उन्हें लिखनी पड़ेगी। इससे सेलेक्शन टीम यह अच्छे से जान पाएंगी कि जो उन्होंने बनाया है वो उसके मुताबिक है या नहीं। इस प्रतियोगिता में जो भी विनर होगा उसका Doodle, Google इंडिया के होमपेज पर लगाया जाएगा। साथ ही उसे 5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप और 2 लाख का टेक्नोलॉजी पैकेज समेत एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अलावा 4 ग्रुप विनर्स के क्रिएशन को Google गैलरी में रखा जाएगा। इन्हें 2.5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप और एक लख टेक्नोलॉजी पैकेज ट्रॉफी दी जाएगी।

]]>