बिहार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Mar 2021 07:23:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बिहार, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी और बिजली की गरज शुरू, जानें अपने राज्य का मौसम http://www.shauryatimes.com/news/105320 Sat, 13 Mar 2021 07:23:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105320 दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। इतना ही नहीं बीते दिन गुरुग्राम के सेक्टर 82 स्थित वाटिका सिटी में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शाम करीब साढ़े पांच बचे दिल हिला देने वाली घटना हुई। बता दें कि इस बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट एमपी और वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है। वहीं ईस्ट यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में पश्चिम बंगाल में आंधी और बिजली की गरज शुरू हो गई, जो आज शाम तक जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। स्काइमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास दिखाई दे रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अब पंजाब, चंडीगढ़ राजस्थान, हरियाणा, बिहार, यूपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज गरज के साथ आंधी के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और जम्मू-कश्मीर में भी गरज के साथ तेज हवाओं को लेकर सावधान रहने क लिए कहा गया है। उधर,  पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है। मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है।

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों तक राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मौसम  में बदलावा आएगा। इन जिलों में बिजली चमकने, अचानक तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी हुई है।

 

]]>
यूपी, बिहार, दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, शीतलहर, कोहरा और बारिश बना आफत http://www.shauryatimes.com/news/100200 Fri, 29 Jan 2021 07:26:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100200 दिल्ली, यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। पिछले दिनों से पड़ रही है ठंड के बीच शीतलहर और कोहरा आफत बना हुआ है। प्रत्येक दिन दर्ज किए जा रहे कोहरे के चलते विजिबिलटी भी कम दर्ज हो रही है, जिसका असर ट्रेनों और फ्लाइटस पर पड़ रहा है। लगातार ट्रेनों के देरी से चलने की खबरे भी सामने आई है। वहीं बीते दिन इस कड़ाके की ठंड के बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई है, जिसके चलते पारा गिर गया। लगातार देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से भी कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। लद्दाख बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।

जनवरी लगभग खत्म होने पर है, लेकिन ठंड अपने चरम पर है। रिपोर्ट की मानें तो ठंड के इस प्रकोप से लोगों को अभी राहत नहीं मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले हफ्ते में देश में हल्की बरिश और सामान्य से तेज हवा चलने की आंशका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो से तीन फरवरी के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका जिससे पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी और वर्षा होगी।

इन राज्यों में घना और हल्का कोहरा दर्ज

शीतलहर और बारिश की आफत से परेशान लोगों के लिए कोहरा भी लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है। आज यानी 29 जनवरी को भी पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में घन कोहरे की चादर में लिपटे रहे। वहीं चंडीगढ़, दिल्ली,पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया है।

उधर, बिहार में बारिश के कारण बड़ी ठंड से भी अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक. अगले तीन-चार दिनों तक ठंड यहां पर ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ के पूर्ण रुप से सक्रिय रहने और हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी है।

 

]]>
कोहरे से ढका उत्तर भारत, दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा में विजिबलिटी हुई कम, ट्रेनों पर भी बड़ा असर http://www.shauryatimes.com/news/98982 Mon, 18 Jan 2021 08:07:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98982 उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में सुबह-शाम के कोहरे से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित ज्यादातर राज्यों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी दर्ज किया गया है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाई है। बढ़ते कोहरे के चलते दिल्ली में 26 ट्रेन आज देरी से चली।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा दर्ज किया गया है। कश्मीरी गेट और मंजनू के टीला पर भी विजबिलिटी कम दर्ज की गई।

सुबह आठ बजे तक दिल्ली में स्थित पालम और सफदरजंग में 9.7 तापमान दिर्ज किया  है। वहीं सुबह 5.30 तक यह तापमान ज्यादा था। यहां पर सुबह के वक्त 10 डिग्री तापमान था। यानी सुबह आठ बजे तक यहां पर ठंड बढ़ी है।

देश में पड़ रहे घने कोहरे के चलते विजिबलटी भी कम दर्ज की गई है। सुबह 5.30 तक चंडीगढ़, बरेली और गोरखपुर में -25 तक विजबिलीट रही। वहीं अमृतसर, अंबाला, गंगानगर, ग्वालियर, बहराइच, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, गुवाहाटी, तेजपुर, अगरतला और सिलचर  में -50 विजिबलटी रही।

कड़ाके की ठंड के बीच तमिलनाडु सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों यानी 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अभी तक पूरे तमिलनाडु राज्य में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

यहां हवा की गुणवत्ता होगी खराब

जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। एक तरह जहां पर्यटक यहां भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने इन इलाकों में पहुंच रहे हैं वहीं इन इलाकों में पड़ रही बर्फबारी से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। यहां हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं बता करें हवा की गुणवत्ता की तो आने वाले कुछ दिनों में उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी।

यूपी में भी कोहरे से नहीं मिली राहत

यूपी के मेरठ में अभी कोहरे से कोई राहत मिलती नहीं नजर आ रही है। रविवार को तो सुबह से शाम तक पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सोमवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो धूप निकलने के आसार कम ही है।

उत्तराखंड में भी कोहरे की मार

वहीं उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। हालांकि रविवार को ज्यादातर इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है।

 

]]>
दिल्ली में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, यूपी, बिहार, सहित इन राज्यों में रहा घना कोहरा http://www.shauryatimes.com/news/98160 Sun, 10 Jan 2021 06:44:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98160 देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड में मौसम ने करवट बदलकर कुछ दिन तक बारिश (Rain) करवाई। इससे कुछ राज्‍यों में शीत लहर के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकांश हिस्‍सों में बर्फबारी का दौर रुक रुककर जारी है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने उत्‍तर पश्चिमी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्‍यूनमम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान गिरने के साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में सोमवार से शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। यह दौर 4 दिन तक बरकरार रहेगा। वहीं रविवार को महाराष्‍ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हवा के कारण मौसम काफी ठंड है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 10 जनवरी से पर्वतीय राज्यों में बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी सर्द हवाएं चलेंगी। यह दौर एक सप्ताह के लिए जारी रहेगा, क्योंकि इस एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा।

10 से 20 जनवरी के बीच इन सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरते हुए 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। कई इलाकों में तापमान के 4 डिग्री के करीब पहुंचने पर शीत लहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना

बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। वहीं दिल्ली में कोहरा छाए रहने की वजह से वहां विजिविलिटी काफी कम हो गई।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में अगले 24 घंटों में ओले पड़ने का अनुमान है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में भी हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत की बात करें तो हरियाणा, पंजाब, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में गहरा कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश हो सकती है। भोपाल और इंदौर संभाग में ओलावृष्टि की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

येलो अलर्ट किया जारी

इसके अलावा कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, चिक्कमंगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा के लिए ‘‘येलो अलर्ट” जारी किया है।

झारखंड में दो दिनों तक हल्के बादल

झारखंड की राजधानी रांची और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो नौ जनवरी से आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान थोड़ी कमी आने की संभावना है। वहीं राज्य में 12 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।

 

]]>
आरजेडी सदस्यता अभिायन की शुरुआत करने जा रही: बिहार http://www.shauryatimes.com/news/51926 Fri, 09 Aug 2019 04:18:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51926 9 अगस्त से आरजेडी सदस्यता अभिायन की शुरुआत करने जा रही है. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस अभियान की शुरुआत करेंगे. ये सदस्यता अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा. इसके बाद 13 फरवरी को सदस्यों की सूची जाएगी. अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से उतरेगी. आरजेडी अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहले ही ये एलान कर चुकी है 2020 में राज्य का विधानसभा चुनाव पार्टी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगी. बीते लोकसभा चुनाव के नतीजे आरजेडी के लिए बेहद निराश करने वाले रहे. 19 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आरजेडी शून्य पर सिमट गई. आरजेडी के साथ कांग्रेस, आरएलएसपी, हम और वीआईपी जैसी पार्टी ने मिलकर महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था.

]]>
मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस डिवाइडर से टकरा गई: बिहार http://www.shauryatimes.com/news/51405 Mon, 05 Aug 2019 05:27:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51405 बिहार के पूर्णिया में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हुआ. मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद बस में आग लग गई. इस आग में झुलसने से एक यात्री की मौत हो गई है. बस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. बस हादसा खंजाची थाना के पास स्थित बस स्टैंड के हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बस डिवाइडर से टकराई जिसके बाद बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह बस मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही थी.

]]>
कांग्रेस नेता फकरुद्दीन अंसारी को गोली मारकर हत्या: बिहार http://www.shauryatimes.com/news/49324 Sat, 20 Jul 2019 10:09:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49324 बिहार में क्राइम का ग्राफ इन दिनों बढ़ता जा रहा है. आए दिन अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. बिहार के कई जिलों में अपराधी अलग तरीकों से अपराध को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देने में कामयाव हो रहे हैं. एक तरफ छपरा में भीड़ की हिंसा में तीन लोग मारे गए तो दूसरी ओर हाजीपुर में बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. ग्रामीणों ने कथित लुटेरों को खदेड़ कर पकड़ लिया और मौके पर ही पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. बेतिया में मुखिया पति और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेता फकरुद्दीन अंसारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने पहले फखरुद्दीन को फोन कर घर के बाहर बुलाया वे जैसे ही अपने घर से बाहर निकले अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया.

]]>
शादी में दर्दनाक हादसा 8 लोगों की मौत: बिहार http://www.shauryatimes.com/news/48350 Thu, 11 Jul 2019 05:42:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48350 बिहार में एक शादी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीसराय जिले में बुधवार रात एक शादी हो रही थी। अचानक तेज रफ्तार से एक ट्रक सड़क किनारे झोपड़ी में बैठे कई लोगों को कुचलते हुए चला गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। छह गंभीर रूप से घायल हैं। शादी में बाराती और लड़की पक्ष के लोग खाना खाने जा रहे थे। शादी में आए कई लोग सड़क किनारे बनी झोपड़ी में बैठे थे, तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। साथ में ट्रक ने तीन बिजली के खंभों को भी गिरा दिया। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया।

]]>
बस पर चार यात्रियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत: बिहार http://www.shauryatimes.com/news/46648 Wed, 26 Jun 2019 07:48:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46648 नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बस पर सवार चार यात्रियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में 24 अन्य यात्री झुलस गए। बस पर सवार लोग जोगिया थान देव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

]]>