बेतिया में थाने में लोगों की पिटाई से नाराज महिलाओं ने किया पथराव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 19 Sep 2020 10:21:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बेतिया में थाने में लोगों की पिटाई से नाराज महिलाओं ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज http://www.shauryatimes.com/news/84503 Sat, 19 Sep 2020 10:21:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84503

बेतिया में लोगों की पिटाई से भड़की महिलाओं ने शनिवार को कालीबाग ओपी पर बवाल किया। साथ ही उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई महिलाओं को चोटें आईं हैं।

बता दें कि ट्रक की ठोकर से दो लोगों के घायल होने के बाद कुछ लोग ट्रक चालक को पकड़ थाने पर ले गए जहां पर पुलिस ने लोगों की पिटाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाएं आक्रोशित हो गईं और कालीबाग थाने पहुंच गईं। महिलाओं ने थाने में जमकर हंगामा किया व पुलिस पर पथराव भी किया। इस पर पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई महिलाओं को चोटें आईं है।

]]>