मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार को अपने हाथों से जूते पहनाएं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 26 Dec 2018 09:54:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार को अपने हाथों से जूते पहनाएं http://www.shauryatimes.com/news/24471 Wed, 26 Dec 2018 09:54:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24471  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार को अपने हाथों से जूते पहनाएं। बता दें राजगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने बनती, तब तक वह जूता नहीं पहनेंगे।

कमलनाथ ने दुर्गा लाल की जूता पहनते हुए तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते है।

गौरतलब है कि 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं। सात अन्य विधायकों (चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा) के समर्थन के बाद 15 साल बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है। कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

]]>