महिलाओं और पुरुषों पर दर्ज कराए मुकदमें – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 14 Aug 2019 06:41:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 महिलाओं और पुरुषों पर दर्ज कराए मुकदमें रद्द किया जाना चाहिए: प्रियंका गांधी सोनभद्र http://www.shauryatimes.com/news/52416 Wed, 14 Aug 2019 06:41:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=52416 सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सोनभद्र में उभ्भा गांव के आदिवासियों से बात करके यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना हक जब तक नहीं मिलेगा, तब तक वह असुरक्षित रहेंगे और उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा. प्रियंका गांधी ने कहा कि आरोपी प्रधान द्वारा गांव की महिलाओं और पुरुषों पर दर्ज कराए मुकदमें और उन पर प्रशासन द्वारा लगाया गया गुंडा एक्ट रद्द किया जाना चाहिए. अभी तक गांव में पुलिस चौकी नहीं लगी. उभ्भा के निवासी अभी भी दहशत में जी रहे हैं. सोनभद्र जिले के उम्भा गांव में हुए गोलीकांड के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को सोनभद्र पहुंचीं थीं. सोनभद्र में प्रियंका गांधी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की.

]]>