मिताली राज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Mar 2021 06:27:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, मिताली राज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड http://www.shauryatimes.com/news/105157 Fri, 12 Mar 2021 06:23:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105157 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने आज इतिहास रच दिया। अब मिताल 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की एकमात्र महिला क्रिकेटर बन गईं।

लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे वन-डे के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के नाम हैं, जिन्होंने 10,273 रन बनाए। 2016 में अपने 20 साल लंबे करियर पर पूर्ण विराम लगाने वाली इस पूर्व महिला क्रिकेटर ने 191 वन-डे में 5,992, 23 टेस्ट में 1,676 रन और 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,605 रन बनाए हैं।

]]>