मीन राशि – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 17 Jul 2021 03:41:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 इन चार राशियों वाली लड़कियों का कभी मतभेद नहीं होता है अपने जीवन साथी के साथ http://www.shauryatimes.com/news/111308 Sat, 17 Jul 2021 03:41:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=111308
इन चार राशियों वाली लड़कियों का कभी मतभेद नहीं होता है अपने जीवन साथी के साथ

हर लड़के को अपने जीवन साथी के रूप में एक अच्छी लड़की की तलाश होती है। वह यही चाहता है कि उसका जीवन साथी हमेशा उसकी केयर करे, उससे बेइंतहा मोहब्बत करे, उसे समझे, उसके परिवार को जाने एवं हर मुश्किल घड़ी में वह उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चले। लेकिन आज के समय में किसी भी लड़की पर ऐसे अचानक से भरोसा करके उसे अपना लाईफ पार्टनर बना लेना बड़े रिस्क से कम नहीं है। अगर आप भी अपने लिए कोई अच्छी सी लड़की की तलाश में हैं और चाहते है कि आपका जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे तो ज्योतिषशास्त्र की मदद से आप अपने लिए एक अच्छा साथी ढूंढ सकते हैं। यहां पर आज हम आपसे शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जन्मी लड़की एक लाईफपार्टनर के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

कर्क राशि की लड़कियां

अगर आप किसी लड़की के रूप में जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं तो कर्क राशि की लड़कियां आपकी इस तलाश को पूरा कर सकती हैं। दरअसल इस राशि की लड़कियां रिश्ते निभाने को लेकर काफी सेंसिटिव होती हैं। एक बार अगर ये किसी के साथ कमिटमेंट कर लें तो ये जीवन भर साथ निभाती हैं। अपने पार्टनर के प्रति ये काफी ईमानदार होती हैं। इतना ही नहीं ये अपने लाइफ पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखती हैं।

तुला राशि की लड़कियां

तुला रशि की लड़कियों को भी लाइफ पार्टनर बनाना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ये लड़कियां दिल से साफ होती हैं। इनके मन में जो भी विचार आता है वह इसे अपने पार्टनर को बता देती हैं। ये अपने पति को खुश रखने के लिए हर तरह के जतन करती है। इतना ही नहीं उनके हर सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। इनके बीच बाॅन्डिग हमेशा दोस्ती वाली होती है।

कुंभ राशि की लड़कियां

अगर बेस्ट वाइफ का खिताब देना चाहें तो हम कुंभ राशि की लड़कियों को इस तरह का खिताब दे सकते हैं। ये स्वभाव से बहुत केयरिंग होती है। पति की सेवा करने के साथ-साथ ये उसके परिवार के सदस्यों की भी सेवा करने से पीछे नहीं हटती। हालांकि अगर इन्हे इनके मुताबिक पति न मिले तो इनका ये केयरिंग गुण ही इन्हे परेशान कर देता है।

मीन राशि की लड़कियां

इस राशि की लड़कियां रोमांटिक होने के साथ-साथ संवेदनशील भी होती हैं। हमेशा परिवार को साथ लेकर चलती हैं। पति को ये बहुत ही अच्छी तरह से समझने का प्रयास करती है और उनक हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती है।

]]>