मुंबई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 18 Jul 2021 04:57:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मुंबई में चेम्बूर और विक्रोली में लैंडस्लाइड, 14 लोगों की मौत http://www.shauryatimes.com/news/111374 Sun, 18 Jul 2021 04:57:31 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111374 मुंबई में चेम्बूर और विक्रोली में लैंडस्लाइड, 14 लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई में कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रेलवे ट्रैक पूरी तरह से डूब गए है। स्टेशन पर लोग खड़े है, ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ट्रैक डूबने की वजह से ट्रेन का चलना बहुत मुश्किल हो गया है। वहीं, मुंबई के चेम्बूर इलाके में लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ का हिस्सा घरों पर गिरने से कई घर उसकी चपेट में आ गए हैं। कई घरों की दीवार गिर गई है। बताया जा रहा है कि घर में लोग सो रहे थे। कई लोग मलबे में फसें हुए हैं। अब तक करीब 10 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। एनडीआरएफ और बीएमसी के कर्मचारी राहत बचाव का काम लगातार तेजी से कर रहे हैं।

चेंबूर भारत नगर इलाके में लैंडस्लाइड के कारण झुग्गियों पे गिरी बड़ी दीवार, जिसकी चपेट में कई घर आए हैं। घटना वाशीनाका के न्यू भारत नगर में हुई है। लगातार बारिश से एक पेड़ दीवार पर गिरा और फिर दीवार गिर गई। इसमें 7 लोग दब गए और उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार दीवार के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। फायर के अनुसार, 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कई घंटों की बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी दिक्कत आ रही है। मुंबई में बीती रात तेज बारिश होती रही। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई ‘पानी-पानी’ नजर आई। शहर की गांधी मार्केट में सड़क पर पानी भरने के चलते बस के टायर तक डूब गए। इसके अलावा, बारिश ने भारतीय रेलवे की सेवाओं पर भी काफी असर डाला। मुंबई का सायन रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी में डूबा नजर आया।

कई घंटों की बारिश के बाद रेलवे स्टेशन में बने ट्रैक पर घुटनों तक पानी भर गया। मालूम हो कि हर साल मुंबईवासियों को भारी बारिश से उपजी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। वहीं, सायन इलाके में ही कई लोग बारिश में जमा हुए पानी में खेलते भी नजर आए। सामने आए कुछ वीडियोज में बच्चे पानी में डुबकी लगाते दिखे। वहीं, कइयों ने तैरने की भी कोशिश की। बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव की स्थिति हो गई और लोगों के कमर तक पानी भर गया।

]]>
एजाज खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया: मुंबई http://www.shauryatimes.com/news/49368 Sun, 21 Jul 2019 05:07:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49368 अभिनेता एजाज खान को शनिवार को सोशल मीडिया पर कथित सांप्रदायिक घृणा फैलाने वाले वीडियो अपलोड करने के मामले में मुंबई की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एजाज खान को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने) के तहत मामला दर्ज किया था.

]]>
गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट अर्जुन रामपाल: मुंबई http://www.shauryatimes.com/news/46451 Mon, 24 Jun 2019 10:24:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46451 अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में अर्जुन उनका काफी ध्यान रखते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई में साथ में घूमते स्पॉट किया गया.

]]>