मृत्यु दर घटी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 01 Nov 2020 06:21:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 देश में लगातार आठवें दिन 50 हजार से कम नए मामले, मृत्यु दर घटी http://www.shauryatimes.com/news/88943 Sun, 01 Nov 2020 06:21:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88943  देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। आज देश में लगातार आठवें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश की कोरोना रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में कोरोना से अब तक करीब 75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट से भी देश में स्थिति सामान्य हो रही है। भारत में कोरोना के अब तक 81 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,964 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से मौतों की संख्या 470 रही। इससे मौत का आंकड़ा 1.22 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 81 लाख 84 हजार 83 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 74 लाख 91 हजार 513 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5 लाख 70 हजार 458 हो गई है। भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 111 हो गया है।

सक्रिय मामलों में आई कमी

देश में सक्रिय मामलों में लगातार कमी आई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 12,191 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर घटकर 6.97% हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 58,684 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 91.54% हो गई है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.49% है।

देश में अब तक करीब 11 करोड़ कोरोना टेस्ट

देश में अब तक करीब 11 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार तक 10,98,87,303 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 10,91,239 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>