मैगजीन पर छपी इस बोल्ड फोटो ने मचा दिया था तहलका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 08 Dec 2020 08:42:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मैगजीन पर छपी इस बोल्ड फोटो ने मचा दिया था तहलका, बिकिनी पहनने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं शर्मिला टैगोर http://www.shauryatimes.com/news/93424 Tue, 08 Dec 2020 08:42:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93424 बॉलुवीड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने जमाने के हिट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार रही हैं। शर्मिला ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। शर्मिला ने अपने ‘कश्मीर की कली’ से लेकर ‘बिकिनी’ अवतार तक से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। लेकिन उस वक्त वो सबसे ज्यादा चर्चा में आईं थीं जब वह पहली बार पर्दे पर स्विमसूट पहने नजर आईं। आज शर्मिला टैगोर का जन्मदिन है। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1944 को कानपुर में हुआ था। आज वह अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज हम आपको शर्मिला के जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

शर्मिला टैगोर बिकिनी पहनने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं। वहीं मैग्जीन में उनकी एक बोल्ड फोटो ने भी काफी बवाल मचा रखा था। साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ में शर्मिला टैगोर ने स्विमसूट पहना था। वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई थीं। उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के अगस्त 1966 के अंक के लिए टू पीस बिकिनी पहना था। इसके लेकर वह काफी चर्चा में रहीं थीं। ऐसा माना जाता है कि ये इंडिय में पहला मौका था जब किसी चर्चित अदाकारा ने बिकिनी में फोटोशूट कराया था।

]]>