यूपी : मौनी अमावस्या के पावन दिन संगम में स्नान करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 11 Feb 2021 04:56:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 यूपी : मौनी अमावस्या के पावन दिन संगम में स्नान करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी http://www.shauryatimes.com/news/102133 Thu, 11 Feb 2021 04:56:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102133 उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है. गुरुवार को मौनी अमावस्या के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज में रहेंगी. प्रियंका यहां पर संगम में स्नान करेंगी और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगी.


गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के दिन को दान, स्नान के लिए शुभ माना जाता है, ऐसे में इसी मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा हो रहा है.

आपको बता दें कि बीते दिन भी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ही थीं. प्रियंका ने सहारनपुर में हुई किसान महापंचायत में हिस्सा लिया था, जिसके जरिए प्रियंका ने मोदी सरकार के कृषि कानूनों को निशाने पर लिया था.

यूपी में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होना है, प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस की प्रभारी हैं ऐसे में उनकी ओर से लगातार यहां कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जा रहा है.

]]>