यूपी: हाथरस में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जीभ काटने को लेकर सियासत हुई तेज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 27 Sep 2020 09:02:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 यूपी: हाथरस में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जीभ काटने को लेकर सियासत हुई तेज http://www.shauryatimes.com/news/85258 Sun, 27 Sep 2020 09:02:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85258 उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के साथ दुष्कर्म तथा सामूहिक दुष्कर्म के केस को लेकर विपक्षी दल प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कस रहे हैं। हाथरस में 19 वर्ष की दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी जीभ काटने के मामले पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसा है। इसके साथ ही भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर का भी आज अलीगढ़ आने का कार्यक्रम है, जबकि कांग्रेस ने इस मामले में शनिवार को हाथरस में प्रदर्शन किया था।

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने हाथरस में 19 वर्ष की दलित युवती से साथ दुष्कर्म को बेहद ही शर्मनाक बताया है। मायावती ने कहा कि जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यह अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय कृत्य है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब बहन-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दें। यह खराब कानून-व्यवस्था का उदाहरण है।

भीम आर्मी से प्रमुख चंद्रशेखर ने शनिवार को ट्वीट किया था। भीम आर्मी के मुखिया ने रविवार को भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारी बहन पर हाथरस में अत्याचार हुआ है उसको हमारी जरूरत है। मैं अलीगढ़ पहुंच रहा हूं। साथियों, हाथरस की पीड़िता बहन से मिलने निकल लिया हूं। एक बजे तक अलीगढ़ पहुंच जाऊंगा। अलीगढ़ में चंद्रशेखर को लेकर पुलिस अलर्ट है, गभाना टोल प्लाजा पर फोर्स तैनात हुई है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को रोका गया। चंद्रशेखर हाथरस की पीड़िता से मुलाकात करेंगे।

भीम आर्मी से प्रमुख चंद्रशेखर ने शनिवार को ट्वीट किया था। भीम आर्मी के मुखिया ने रविवार को भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारी बहन पर हाथरस में अत्याचार हुआ है उसको हमारी जरूरत है। मैं अलीगढ़ पहुंच रहा हूं। साथियों, हाथरस की पीड़िता बहन से मिलने निकल लिया हूं। एक बजे तक अलीगढ़ पहुंच जाऊंगा।

गौरतलब है कि हाथरस में एक दलित युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्ष की लड़की के साथ आरोपियों ने पहले तो दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, इतने से भी हैवानों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित लड़की की जीभ भी काट दी। पीडि़त लड़की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। हाथरस के एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि 11 दिन पहले कुछ हैवानों ने 19 वर्ष की दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे अधमरी हालत में सड़क पर छोड़ दिया। पीड़ित लड़की का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है, उसकी गर्दन पर गंभीर चोट है।

 

]]>