रचा इतिहास – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 30 Oct 2020 08:40:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में सैनिटाइजर का रिकॉर्ड उत्पादन, रचा इतिहास http://www.shauryatimes.com/news/88729 Fri, 30 Oct 2020 08:40:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88729 कोरोना वायरस संक्रमण काल में प्रसार पर अंकुश लगाने के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के इंतजामों के बीच में इसके बचाव के संसाधनों का भी पर्याप्त मात्रा में उत्पादन हुआ है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने जहां बड़ी मात्रा में मास्क का उत्पादन किया है, वहीं प्रदेश में रिकॉर्ड मात्रा सैनिटाइजर का भी उत्पादन किया गया है।

उत्तर प्रदेश ने तमाम बाधा के बाद भी सैनिटाइजर का रिकॉर्ड उत्पादन कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश में कुल 1,76,66,000 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन कर चुका है। यह उत्पादन कुल उत्पादन क्षमता 6,00,000 लीटर से अधिक है। प्रदेश की सभी इकाइयों ने 1,60,07,600 पैकिंग की मार्केट में आपूर्ति की जा चुकी है। प्रदेश में अभी कुल 51,88,260 पैकिंग बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कोरोना आपदा से निपटने के प्रयास में वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजर का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने कई कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया है।

कोरोना आपदा से निपटने के प्रयास में वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजर का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने कई कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया है। आम जनता को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण सैनिटाइजर उपलब्ध हो सके इस ओर सरकार प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश में चीनी मिलें, डिस्टिलरी, सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां और अन्य संस्थाएं सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही हैं। जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश का बना सैनिटाइजर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, नगर निगम कर्मी, पुलिस एवं जिला प्रशासन को निशुल्क सैनिटाइजर की आपूर्ति भी की जा रही है।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस प्रयास में है कि आम जनता को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण सैनिटाइजर उपलब्ध हो सके। उत्तर प्रदेश में चीनी मिलें, डिस्टिलरी, सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां और अन्य संस्थाएं सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही हैं।

]]>
रोहित शर्मा ने सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा,रचा इतिहास http://www.shauryatimes.com/news/70725 Mon, 23 Dec 2019 08:09:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70725 रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए साल 2019 काफी अच्छा बीता और उन्होंने जमकर रन बनाए। ओपनर के तौर पर वो इस साल काफी सफल रहे और उनकी सफलता इस बात से साबित होती है कि उन्होंने एक साल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक वनडे में 8 रन बनाते ही उन्होंने बतौर ओपनर एक नया इतिहास रच दिया। 

रोहित शर्मा ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

बतौर ओपनर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम पर था। पर अब रोहित शर्मा (बतौर ओपनर क्रिकेट के तीनों  प्रारूपों में) उनसे आगे निकल गए हैं और उन्होंने जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। सनथ जयसूर्या ने साल 1997 में ओपनर के तौर पर 2387 रन बनाए थे। ओपनर के तौर पर पिछले 22 साल से जयसूर्या का रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया था। पर अब रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी में 8 रन बनाते ही उनसे आगे निकल गए। हालांकि इस मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं।

बतौर ओपनर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप तीन ओपनर बल्लेबाज-

रोहित शर्मा- 2442 रन (2019)

सनथ जयसूर्या- 2387 रन (1997)

वीरेंद्र सहवाग- 2355 रन (2008)

2019 के आखिरी वनडे में रोहित ने खेली 63 रन की पारी

साल 2019 में भारत के आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 8 चौके व एक छक्का लगाया। ओपनर के तौर पर साल 2019 में ये रोहित शर्मा का 20वां अर्धशतक था। वैसे एक साल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम पर है। उन्होंने साल 2017 में कुल 21 अर्धशतक लगाए थे।

बतौर सलामी बल्लेबाज एक साल में सबसे ज्यादा 50+ रन स्कोर

सनथ जयसूर्या – 21 (1997)

रोहित शर्मा – 20 (2019)

सईद अनवर – 20 (1996)

गैरी कर्स्टन – 20 (2000)

]]>
IPS अपर्णा कुमार ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, रचा इतिहास http://www.shauryatimes.com/news/47315 Mon, 01 Jul 2019 06:26:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47315 आइटीबीपी (ITBP) की डीआइजी अपर्णा कुमार (Aparna Kumar) ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर लिया है। माउंट डेनाली (Mount Denali) पर तिरगा फहराने वाली अपर्ण कुमार पहली IPS बन गई हैं। इसी के साथ अपर्णा कुमार ने सेवन समिट चैलेंज को भी पूरा कर लिया है। अपर्णा आइटीबीपी की नॉर्दर्न फ्रंटियर में डीआईजी पद पर तैनात है।

वहीं, ITBP ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई दी है।

2002 यूपी कैडर की IPS अपर्णा कुमार ने उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली को अपने तीसरे प्रयास में सफलता पूर्वक पार किया। माउंट डेनावी की ऊंचाई समुद्र तल से 20 हजार 310 फीट है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली अपर्णा पहली सिविल सेविका और IPS अधिकारी बन गई हैं।

इस अभियान के लिए अपर्णा भारत से 15 जून को निकली थीं और उन्होंने इस उपलब्धि को 30 जून को हासिल किया। इस यात्रा के दौरान अपर्णा को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ा। तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे तक बना हुआ था।

बता दें कि अपर्णा इससे पहले ही विश्व के छह महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढाई कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना दक्षिणी ध्रुव अभियान भी पूरा किया था। दक्षिणी ध्रुव अभियान पूरा करने के बाद अपर्णा कुमार ने 4 अप्रैल से उत्तरी ध्रुव की 111 मील की नॉर्वे के ओस्लो की यात्रा शुरू की। अपर्णा कुमार 13 जनवरी को उत्तरी ध्रुव पर पहुंची थीं। जनवरी में बर्फ पर 111 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपर्णा सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ 35 किलोग्राम वजन के उपकरण भी थे।

]]>