रामनाथ कोविंद ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर दुख जताया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 27 Sep 2019 11:14:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 रामनाथ कोविंद ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर दुख जताया http://www.shauryatimes.com/news/57985 Fri, 27 Sep 2019 11:14:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=57985 नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर दुख जताया। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि वह भारत के घनिष्ठ मित्र थे। 86 वर्षीय शिराक का गुरुवार को निधन हो गया था। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन का समाचार पाकर दुख हुआ। एक बड़े नेता और राजनीतिज्ञ शिराक भारत के एक घनिष्ठ मित्र थे। दुख की इस घड़ी में फ्रांसीसी लोगों के प्रति मेरी गंभीर संवेदना है।

]]>